इन दिनों फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' खूब चर्चा में है। चारों तरफ से इस फिल्म को खूब तारीफ मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस फिल्म की तारीफ की है, उन्होंने कहा है कि ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए। दरअसल द कश्मीर फाइल्स फिल्म घाटी में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को देखने के बाद बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर रोते हुए इमोश्नल वीडियोज पोस्ट किए हैं। हाल ही में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी मां के साथ रोती हुई नजर आ रही हैं।
The Kashmir Files: फिल्म देखने के बाद मां के सामने फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत, पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन