बॉलीवुड एक्ट्रेस और आइटम गर्ल राखी सावंत यूं तो अपने फैशन सेंस और बयानों को लेकर विवादों में बनी रहती हैं लेकिन इस बार वह अपनी एक फोटो और उस पर लिखे कैप्शन के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह कुछ एयर होस्टेसेज के साथ नजर आ रही हैं।
राखी सावंत ने फोटो पर लिख दी ऐसी बात, दुनियाभर में उड़ रहा मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर के कैप्शन में राखी ने लिखा है- 'ऑल जेट एयरवेज एयर होस्टेज'। असल में वह 'एयर होस्टेस' लिखना चाह रही थीं लेकिन उन्होंने 'एयर होस्टेज' लिख दिया। होस्टेज का मतलब किसी को बंदी बनाना होता है। इस तरह वाक्य का पूरा अर्थ ही बदल गया और वाक्य 'जेट एयरवेज की सभी एयर होस्टेस' की जगह 'जेट एयरवेज की सभी बंदी हो गया'।
हालांकि राखी सावंत को जब अपनी गलती पता चली तो उन्होंने तुरंत अपनी पोस्ट में से कैप्शन डिलीट कर दिया लेकिन इतनी देर में यूजर्स को ट्रोल करने का बहाना मिल चुका था। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में इस बात को लेकर चर्चा लगातार जारी है। एक यूजर ने लिखा है- शायद ही कभी किसी ने 'होस्टेज' को इतना खुश देखा होगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- जेट एयरवेज की सभी लड़कियां अब बंदी बन गई हैं। एक और यूजर ने लिखा है- राखी आपने क्यों उन्हें बंदी बना रखा है? ट्विटर पर भी राखी की पोस्ट को लेकर मजाक बनाया गया है।
A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on
गौरतलब है कि राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले ह एक कंडोम ब्रांड का एंडोर्समेंट करना शुरू किया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। राखी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा कंडोम ब्रांड्स के बारे में बताया था।