रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के उस अटूट रिश्ते का प्रतीक होता है, जिसे दोनों ही जन्मों तक निभाते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे जीवन की कामना करती हैं। बॉलीवुड भी इस त्योहार से अछूता नहीं रहा है। निर्देशकों ने अपनी फिल्मों में इस पर्व को बेहद खूबसूरती से चित्रित किया है। आज के इस लेख में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें रक्षाबंधन के पावन पर्व को दिखाया गया है।
Raksha Bandhan: बॉलीवुड की इन फिल्मों ने समझाया भाई-बहन के प्यार के गहरे मायने, इस रक्षाबंधन पर जरूर देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधन
बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान, जैकी श्रॉफ और रंभा स्टारर फिल्म 'बंधन' भाई-बहन के रिश्ते पर बनी एक खूबसूरत फिल्म है। फिल्म में सलमान और अश्विनी भावे ने भाई-बहन का रोल प्ले किया है। सलमान एक ऐसे भाई बने हैं, जो अपनी बहन के अपने जीजा की हर बात मानता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
Hema Malini: हेमा मालिनी फिर से करना चाहती हैं फिल्मों में काम, अभिनेत्री ने निर्देशकों के सामने रखी यह शर्त
रेशम की डोरी (1974)
आत्मा राम के निर्देशन में बनी साल 1974 में आई फिल्म ‘रेशम की डोरी’ में भाई-बहन के रिश्ते को बखूबी दर्शाया गया है। धर्मेंद्र इस फिल्म में लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। आज भी दर्शक इस फिल्म की काफी सराहना करते हैं।
Hema Malini: हेमा मालिनी फिर से करना चाहती हैं फिल्मों में काम, अभिनेत्री ने निर्देशकों के सामने रखी यह शर्त
छोटी बहन
साल 1959 में आई फिल्म ‘छोटी बहन’ बहन-भाई के प्यार पर बनी लोकप्रिय फिल्मों से एक है। इसी फिल्म का गाना है ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना...’ को आज भी खूब सुना जाता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी और आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है।
Allu Arjun: हरियाणा के राज्यपाल ने अल्लू अर्जुन से की मुलाकात, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर दी बधाई
क्रोध
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर बनी एक खूबसूरत फिल्म है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने पांच बहनों के भाई की भूमिका निभाई है। अपनी बहनों के सम्मान और उनकी रक्षा करने के लिए सुनील शेट्टी पूरे समाज और गुंडों से लड़ते हैं। फिल्म की कहानी आपको रुला देगी काफी अच्छी है।
Allu Arjun: हरियाणा के राज्यपाल ने अल्लू अर्जुन से की मुलाकात, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर दी बधाई