अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्की की हालिया रिलीज फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' तो बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल कर नहीं पाई, ऐसे में अक्षय की उम्मीदें अब 'रक्षा बंधन' पर टिकी हैं। उन्होंने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। कल यानी 21 जून को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। यह जानकारी खुद अक्षय ने ट्वीट के जरिए दी। इस दौरान उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया है। मगर पोस्टर देखते ही अपने लुक को लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।
Raksha Bandhan: अक्षय के लुक से निराश हुए फैंस, क्या 'रक्षा बंधन' का भी होगा 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसा हाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने 'रक्षा बंधन' के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह कहानी प्रेम, खुशी, परिवार और कभी न टूटने वाले बंधन की है। आइए आप भी जिंदगी के इस जश्न का हिस्सा बनिए।' इसके साथ अक्षय ने लिखा बताया कि कल फिल्म का ट्रेलर कल आ रहा है। इसके बाद अक्षय के लुक को लेकर लोगों ने उन पर कमेंट करने शुरू कर दिए। लोगों को अक्षय का मूंछों वाला लुक कतई पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, 'अरे भैया, आजकल जब लोग रियलिस्टिक लुक रखते हैं, लुक्स का बहुत ध्यान देते हैं। तुमने फिर वही खेल कर दिया घर में पड़ी पुरानी मूंछ लगा ली। भैया पैसे कमाने के चक्कर में फैंस को शर्मिंदा करते हुए शर्म नहीं आती। बिना मूंछ के भी यह रोल हो सकता था'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होगी।'
Baki sab to thik hai
Y̲e̲ m̲u̲s̲t̲a̲c̲h̲e̲ p̲r̲i̲t̲h̲v̲i̲r̲a̲j̲ m̲e̲ b̲h̲i̲ t̲h̲i̲ n̲a̲
Are bhaiya.... Aajkl jb log realistic look rkhnte h looks ka Bht Dhyan dete h... Tumne fir vahi khel kr diya.. Ghr me pdi purani moonch lga li... Bhaiya paisa kmaane k chkkr me fans ko sharminda krte hue Sharm nahi aati? ...bina moonch k bhi Ye role Ho skta tha 👎
Same look kyu hai har movie mai
Jolly LLB
Toilet ek Prem Katha
Gold
PRC
RB
Bachan panday v mai tha thora sa
Bell botam mai v ehi look tha
🤔🤔🤔🤔
E̲k̲ l̲o̲o̲k̲ m̲e̲ e̲k̲ m̲o̲v̲i̲e̲ k̲a̲r̲o̲g̲e̲ t̲o̲ o̲r̲i̲g̲i̲n̲a̲l̲ j̲a̲i̲s̲e̲ f̲e̲e̲l̲i̲n̲g̲ a̲a̲y̲e̲g̲i̲ s̲i̲r̲ j̲i̲
आमिर से होगा मुकाबला
Laal Singh chhada ke aage toh chalne wali hai nahi ,isse badiya ott release karte
बता दें कि फिल्म 'रक्षा बंधन' का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। यह 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का मुकाबला आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से होगा। एक यूजर ने इसे लेकर भी अक्षय को ट्रोल किया है। यूजर ने लिखा,' फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के आगे तो चलने वाली है नहीं। इससे अच्छा होता कि ओटीटी रिलीज कर देते।'
आसान नहीं अक्की की राह
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' 03 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खरी नहीं उतर पाई है। ऐसे में अक्षय फिल्म 'रक्षा बंधन' में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते। मगर, फिलहाल मिल रही यूजर्स की प्रतिक्रिया से साफ है कि उनके लिए डगर काफी चुनौतियों वाली है।