{"_id":"62f6931ed1e411670b233dd0","slug":"raksha-bandhan-box-office-collection-day-2-akshay-kumar-film-earning-drop-on-friday-from-day-1-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan Day 2: यहां 'लाल सिंह चड्ढा' को पछाड़ आगे निकली 'रक्षा बंधन', किया इतने करोड़ का कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raksha Bandhan Day 2: यहां 'लाल सिंह चड्ढा' को पछाड़ आगे निकली 'रक्षा बंधन', किया इतने करोड़ का कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 13 Aug 2022 09:00 AM IST
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' के दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। सामने आरहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रक्षा बंधन ने पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 25 फीसदी कम कमाई की है। जी हां, रक्षा बंधन के अवसर पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म को छुट्टियों का फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है।
Trending Videos
2 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो रक्षा बंधन ने शुक्रवार को 6 से 6.40 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। यानी एडवांस बुकिंग के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के जरिए दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : youtube
यदि सिनेमाघरों के ऑक्यूपेंसी की बात करें तो दूसरे दिन की शुरुआत औसत रही। हालांकि दोपहर के शो के बाद ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी देखी गई। गुजरात, सौराष्ट्र, सीआई और राजस्थान जैसे कुछ बड़े केंद्रों में अक्षय कुमार की फिल्म ने लाल सिंह चड्ढा से बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रक्षा बंधन अन्य सभी जगहों पर आमिर खान अभिनीत फिल्म से पिछड़ गई।
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं लाल सिंह चड्ढा के दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म की कमाई में शुक्रवार को 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 7.75 से लेकर 8. 25 करोड़ तक की कमाई की है। वहीं क्षेत्र के अनुसार फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी पंजाब में अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि दिल्ली और मुंबई के चुनिंदा सिनेमाघरों में दर्शकों की सम्मानजनक भीड़ देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X