सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Box Office Report: दूसरे दिन घटी ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ की कमाई, जानें साउथ की फिल्मों में कौन आगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 13 Aug 2022 08:25 AM IST
सार



 

विज्ञापन
Friday Box Office Report Karthikeya 2 Viruman Ravi Bopanna Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Day 2 Collection
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा, विरुमन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी हैं। दोनों ही फिल्मों के बीच एडवांस बुकिंग के समय के ही टक्कर देखने को मिल रही थी। एक ओर ‘लाल सिंह चड्ढा’ को बायकॉट करने की मांग ने जोर पकड़ रखा था, तो दो फ्लॉप देने के बाद अक्षय की फिल्म के आसार भी ठीक नहीं लग रहे थे। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की भिड़ंत के बीच 12 अगस्त को साउथ की भी कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आमिर और अक्षय बॉलीवुड की साख बचा पाएंगे या एक बार फिर साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार लेंगी। तो चलिए देखते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने कितना कारोबार किया और कौन किस पर भारी पड़ा।

Trending Videos
Friday Box Office Report Karthikeya 2 Viruman Ravi Bopanna Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Day 2 Collection
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ से चार साल बाद बाद वापसी की है। ऐसे में फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही थीं, लेकिन शुरुआत से ही फिल्मों को सोशल मीडिया पर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पहले दिन जहां फिल्म ने 12 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो दूसरे दिन उसमें 35 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने दूसरे दिन 7.75 करोड़ से 8.25 करोड़ तक का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report Karthikeya 2 Viruman Ravi Bopanna Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Day 2 Collection
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षा बंधन
'रक्षा बंधन' इस साल अक्षय कुमार की तीसरी रिलीज है। इससे पहले रिलीज हुई 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थीं। ऐसे में भाई-बहन के प्यार को दर्शाती 'रक्षा बंधन' की कहानी से सभी को उम्मीद थी। लेकिन फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में 25 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है। पहले दिन फिल्म ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो दूसरे दिन शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 6 से 6.40 करोड़ की कमाई ही हुई है।

Friday Box Office Report Karthikeya 2 Viruman Ravi Bopanna Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Day 2 Collection
विरुमन - फोटो : सोशल मीडिया

विरुमन
एम. मुथैया द्वारा निर्देशित और लिखित 'विरुमन' ने 12 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में कार्थी, अदिति शंकर और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण सूर्या और ज्योतिका द्वारा 2डी एंटरटेनमेंट बैनर के तहत किया गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 5.50 करोड़ का कारोबार किया है।

विज्ञापन
Friday Box Office Report Karthikeya 2 Viruman Ravi Bopanna Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Day 2 Collection
नन ठान केस कोदू - फोटो : सोशल मीडिया

नन ठान केस कोदू
रतीन बाला कृष्णन के निर्देशन में बनी 'नन ठान केस कोदू' मलयालम फिल्म है। कुंचको बोबन स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो दूसरे दिन 1.30 करोड़ कमा लिए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कुल कमाई 2.50 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed