सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sridevi: सिनेमा की पहली सुपरस्टार 'श्रीदेवी' की खूबसूरती के कायल थे लोग, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 07:08 AM IST
विज्ञापन
sridevi birth anniversary first female superstar of bollywood actress sridevi life and career unkown facts
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच न हों लेकिन अपने फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। बॉलीवुड की अदाकारा श्रीदेवी अपने अभिनय के लिए तो जानी ही जाती थीं, लेकिन उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने थे। आज भी जब उनकी कोई फिल्म टेलीविजन पर प्रसारित होती हैं तो लोगों के जेहन में सारी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। 13 अगस्त 1963 को जन्मीं श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थीं। 24 फरवरी साल 2018 का दिन सिनेमा जगत और फैंस के लिए बेहद बुरा था। इस दिन श्रीदेवी के आकस्मिक निधन ने सभी को हिलाकर रखा दिया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया और इनमें से कई शानदार हिट फिल्में रहीं। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें। 

Trending Videos
sridevi birth anniversary first female superstar of bollywood actress sridevi life and career unkown facts
श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्मों के लिए हीरो से ज्यादा फीस चार्ज करती थीं श्रीदेवी 
हिंदी सिनेमा में भी हमेशा से पुरुषों का बोलबाला रहा है। आज भी ज्यादातर फिल्में अभिनेताओं को केंद्र में रखकर ही बनाई जाती हैं और 80 के दशक में तो फिल्में बॉलीवुड अभिनेताओं के दम पर ही चलती थीं लेकिन उस समय श्रीदेवी ने अपने अभिनय से धाक जमा दी थी। श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनकी फिल्में देखने दर्शक सिनेमाघरों में दौड़ पड़ते थे। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय के दम पर पहली महिला सुपरस्टार का खिताब भी अपने नाम किया था, यही वजह थी कि उस दौर में भी श्रीदेवी एक अभिनेता से अधिक फीस लेती थीं। जानकारी के मुताबिक, नगीना फिल्म के लिए उन्होने ऋषि कपूर से अधिक फीस ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi birth anniversary first female superstar of bollywood actress sridevi life and career unkown facts
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा में भी थीं जाना-माना नाम
अभिनेत्री श्रीदेवी ने साउथ फिल्मों से अपनी शुरुआत की थी और साथ दक्षिण भारतीय कि फिल्मों में भी खूब ख्याति प्राप्त की। एक्ट्रेस को दक्षिण सिनेमा में एक बड़ी अभिनेत्री के रूप में जाना जाता था। श्रीदेवी ने 16 वयथीनिलए, मंदरु मुदिचु, सिगप्पू रोजकाल, कल्याणरमन, जोनी, मीनदुम कोकिला जैसी फ़िल्मों में दमदार अभिनय से अपना अलग मुकाम हासिल किया था।

sridevi birth anniversary first female superstar of bollywood actress sridevi life and career unkown facts
श्रीदेवी - फोटो : social media

जब श्रीदेवी ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी
श्रीदेवी जब भी बड़े पर्दे पर आती थीं तो प्रशंसक उनकी खूबसूरती देख अपना दिल थाम लेते थे। हालांकि एक समय के बाद एक्ट्रेस के चेहरे में होठ के पास काफी बदलाव देखने को मिला। जिसके बाद रिपोर्ट्स थीं कि उन्होंने अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। हालांकि फैंस को उनका ये नया लुक खास पसंद नहीं आया था।

विज्ञापन
sridevi birth anniversary first female superstar of bollywood actress sridevi life and career unkown facts
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : social media

जब कई साल बाद दोबारा की पर्दे पर वापसी
श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा में एक कमर्शियल हिरोइन के रूप में जाना जाता था, उन्होंने अपने करियर में नागिन से लेकर चालबाज, चांदीनी, सीता-गीता, जुदाई, खुदा गवाह, नगीना, मिस्टर इंडिया, नगीना जैसी कई शानदार फिल्मों में दमदार अभिनय किया। अभिनेत्री फिल्मीं पर्दे से दूर हो गई थीं हालांकि 15 साल के लंबे समय के बाद साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से शानदार वापसी की। इसके बाद साल 2018 में  फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी ने सौतेली मां का सकारात्मक किरदार निभाया था। ये फिल्म लोगों को दर्शकों को खूब पसंद आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed