फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan BO Collection: फ्लॉप की हैट्रिक लगाने जा रहे अक्षय कुमार! छठे दिन महज इतने करोड़ पर सिमटी कमाई

Wed, 17 Aug 2022 12:20 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 17 Aug 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan box office collection day 6 akshay kumar film earning continues decreasing
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक साल में कई फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म किसी न किसी मुद्दे पर आधारित होती है और उन्हें दर्शक पसंद भी करते हैं। लेकिन इस साल ऐसा लगता है कि अक्षय कुमार के सितारे गर्दिश में हैं। इस साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली तो 'बच्चन पांडे', दूसरी 'सम्राट पृथ्वीराज' और अब तीसरी फिल्म 'रक्षा बंधन' रिलीज हुई है। 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' सिनेमाघरों में बुरी तरीके से फ्लॉप हुई है। वहीं 'रक्षा बंधन' का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

raksha bandhan box office collection day 6 akshay kumar film earning continues decreasing
रक्षा बंधन की अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

त्योहार के समय पर रिलीज हुई रक्षा बंधन को छुट्टियों का भी खास फायदा नहीं मिला है। यहां तक कि वीकएंड के बाद भी फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रही है। ऐसे में मेकर्स के साथ-साथ ये अक्षय कुमार के लिए भी निराशाजनक है कि लगातार उनकी तीसरी फिल्म फ्लॉप की कैटेगरी में आगे बढ़ रही है। बता दें कि अक्षय कुमार की रक्षा बंधन को सिनेमाघरों में दर्शक तक नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में शोज को कैंसिल करना पड़ रहा है। 

raksha bandhan box office collection day 6 akshay kumar film earning continues decreasing
रक्षा बंधन - फोटो : youtube

अगर रक्षा बंधन भी फ्लॉप का तमगा पा लेती है तो ये लगातार उनकी तीसरी फ्लॉप फिल्म होगी और इस साल उनकी फ्लॉप की हैट्रिक लग जाएगी। रक्षा बंधन का छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। मंगलवार को जो फिल्म की हालत है, उससे तो यही लग रहा है कि बमुश्किल रक्षा बंधन 50 करोड़ भी कमा पाएगी। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से मंगलवार को रक्षा बंधन का कलेक्शन 2.10 करोड़ रुपये ही रहा है। वहीं सोमवार को इस फिल्म ने 6.31 करोड़ और रविवार को 7.05 करोड़ का कारोबार किया था। इस समय रक्षा बंधन का कुल कलेक्शन 36.57 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan box office collection day 6 akshay kumar film earning continues decreasing
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी 'रक्षा बंधन' की कहानी एक ऐसे मिडिल क्लास भाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जीवन की परेशानियों के बीच अपनी बहनों की जिम्मेदारी उठा रहा है। वह किसी अच्छे घर में अपनी बहनों की शादी करना चाहता है, हालांकि इन सबके बीच में उसकी अपनी शादी रुकी है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed