{"_id":"62fbdde3428bb25cff52145b","slug":"vikram-aishwarya-rai-bachchan-jayam-ravi-karthi-mani-ratnam-ps-1-first-tamil-film-to-release-in-imax","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PS 1: नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है मणिरत्नम की 'पीएस-1', आईमैक्स में रिलीज होने वाली पहली तमिल फिल्म होगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PS 1: नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है मणिरत्नम की 'पीएस-1', आईमैक्स में रिलीज होने वाली पहली तमिल फिल्म होगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पीएस-1
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मणिरत्नम की आगामी फिल्म 'पीएस-1' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दिलचस्प बात यह है कि दर्शक इस फिल्म का अनुभव आईमैक्स में ले सकेंगे। यह पहली तमिल फिल्म होगी जो आईमैक्स में रिलीज होगी। बता दें कि यह मेगा बजट फिल्म फिल्म 30 सितंबर, 2022 को रिलीज हो रही है। फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन और त्रिशा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
2 of 4
पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि आईमैक्स एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें हाई रिजॉल्यूशन वाले कैमरे, प्रोजेक्टर्स होते हैं। इसकी स्क्रीन का आकार भी काफी बड़ा होता है। बता दें कि पीएस-1 एक एपिक ड्रामा फिल्म है, जो कि कल्कि कृष्णमूर्ति की 1955 में आए नॉवेल पोन्नियिन सेल्वन पर आधारित है। इसका निर्देशन मणिरत्नम कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह मेगा बजट फिल्म दो भागों में है, जिसका पहला भाग पीएस-1 सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगा। मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक मार्च में रिलीज कर दिया था, जिसमें ऐश्वर्या राय राजसी लुक में नजर आईं।
3 of 4
पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगर बात करें पीएस-1 की तो इसकी कहानी 10 वीं शताब्दी में चोल साम्राज्य में एक उथल-पुथल भरे समय के दौरान सेट की गई है, जब शासक परिवार की विभिन्न शाखाओं के बीच सत्ता संघर्ष ने संभावित उत्तराधिकारियों के बीच शासक सम्राट के बीच हिंसक दरार पैदा कर दी थी। पोन्नियिन सेलवन की ये किताब पांच भागों में है, इसे 1955 में रिलीज किया गया था। आपको बता दें कि पोन्नियिन सेल्वन तमिल भाषा के महानतम उपन्यास में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को लायका प्रोडक्शन्स ने मद्रास टॉकीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। इस फिल्म का बजट तकरीबन 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अगर वाकई में ऐसा है तो ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।