फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने एकबार फिर चाहत खन्ना पर कसा तंज, कहा- अगर सामने वाला नीचे...

Tue, 16 Aug 2022 11:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 16 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
urfi javed commented again on chahatt khanna divorce video viral on social media
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद अक्सर अपने बयानों और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अजीबो-गरीब आउटफिट के जरिए सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना के दोनों तलाक की बात कहकर उनपर पलटवार कर दिया था। इसके बाद दोनों में तगड़ी जुबानी जंग छिड़ गई। 

urfi javed commented again on chahatt khanna divorce video viral on social media
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

बीच में कुछ दिनों के लिए उर्फी जावेद की तबीयत खराब हो गई थी और वह अस्पताल में भर्ती थीं। हालांकि अब वह ठीक होकर वापस आ गई हैं और अपने पुराने रूप में लौट आई हैं। उर्फी जावेद को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने काले रंग की एक ड्रेस पहन रखी थी। गले से लेकर चेस्ट कर उन्होंने इस ड्रेस को पिन की मदद से रोक रखा था। 


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

urfi javed commented again on chahatt khanna divorce video viral on social media
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद ने इस दौरान बन बना रखा था और न्यूड मेकअप किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए कानों में बड़े-बड़े इयररिंग्स पहने रखे थे। इस दौरान पैपराजी ने उर्फी जावेद से चाहत खन्ना को लेकर दिए बयान के बारे में बात की। उर्फी जावेद ने कहा 'मैं बहुत गलत थी, मुझे उस तरह से चाहत खन्ना के दो तलाक के बारे में बात नहीं करनी चाहिए थी। अगर सामने वाला नीचे गिर रहा है तो आप नहीं गिर सकते'।

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed commented again on chahatt khanna divorce video viral on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि उर्फी जावेद बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद वह ज्यादातर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर या फिर अजीबो-गरीब बयान के जरिए सुर्खियों में रहती हैं। वह अपनी ड्रेस को लेकर हमेशा ट्रोल की जाती हैं, लेकिन शायद इन सबका उनपर कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed