फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Week 1 Collection: ‘बच्चन पांडे’ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई ‘रक्षा बंधन’, फ्लॉप के कगार पर फिल्म

Thu, 18 Aug 2022 10:25 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 18 Aug 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan First Week Collection Akshay Kumar Film could not earn as much as Flop Bachchhan Paandey
बच्चन पांडे, रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' का प्रदर्शन दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और अभी तक यह 50 करोड़ रुपये का कारोबार भी नहीं कर पाई है। बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सात दिनों में अब तक की सबसे कम कमाई की और यह फ्लॉप होने का कगार पर आ गई है। फिल्म के प्रदर्शन को देखकर यही लग रहा है कि जल्द यह भी इस साल आई अक्षय की 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' की तरह बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाएगी। हालांकि एक हफ्ते की कमाई के मामले में 'बच्चन पांडे' भी 'रक्षा बंधन' से आगे निकल गई है।

Raksha Bandhan First Week Collection Akshay Kumar Film could not earn as much as Flop Bachchhan Paandey
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक की इतनी कमाई
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से फैंस भी उम्मीदें लगा रहे थे कि शायद बहन-भाई का प्यार उनकी नैया पार लगा देगा और फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करेगी। हालांकि ऐसे कुछ भी नहीं हुआ और अब फिल्म का 50 करोड़ का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल सा लग रहा है। पहले दिन फिल्म ने 8.2 करोड़, दूसरे दिन 6.4 करोड़, तीसरे दिन 6.51 करोड़ और चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ा और 7.05 करोड़ की कमाई हुई। लेकिन इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होने लगी और पांचवें दिन 6.31 करोड़ और छठे दिन 2.11 करोड़ की कमाई हुई। वहीं, अब सातवें दिन महज 1.70 करोड़ का कारोबार हुआ है।

Raksha Bandhan First Week Collection Akshay Kumar Film could not earn as much as Flop Bachchhan Paandey
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन पांडे ने दिया पछाड़
आनंद एल राय के निर्देशन में 70 करोड़ के बजट से बनी 'रक्षा बंधन' अभी कुल 38.28 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाई है। वहीं, इसी साल आई अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' ने 'रक्षा बंधन' को पछाड़ दिया है। 'बच्चन पांडे' ने पहले दिन जहां 13.21 करोड़ रुपये कमाए थे, तो एक सप्ताह में 47.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी और 'रक्षा बंधन' के हालात भी ऐसे ही बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan First Week Collection Akshay Kumar Film could not earn as much as Flop Bachchhan Paandey
रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसा रहा हाल अक्षय की पिछली कुछ फिल्मों का हाल
 
फिल्म ओपनिंग डे     ओपनिंग वीकएंड     पहला सप्ताह     हिट या फ्लॉप
रक्षा बंधन 8.20 करोड़ 28.16 करोड़ 38.82 करोड़ फ्लॉप की कगार पर
सम्राट पृथ्वीराज 10.70 करोड़ 39.40 करोड़ 55.05 करोड़ फ्लॉप
बच्चन पांडे  13.25 करोड़  36.17 करोड़ 47.98 करोड़ फ्लॉप
सूर्यवंशी 26.29 करोड़ 77.08 करोड़ 120.66  करोड़ सुपर हिट
बेलबॉटम 2.75 करोड़ 12.75 करोड़ 18.55 करोड़ डिजास्टर
गुड न्यूज 17.56 करोड़ 65.99 करोड़ 127.90 करोड़ सुपर हिट
हाउसफुल 4 16.50 करोड़ 46.50 करोड़ 129.35 करोड़ हिट
मिशन मंगल 29.16 करोड़ 97.56 करोड़ 128.16 करोड़ सुपर हिट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed