{"_id":"5b812d2542c79246494d3774","slug":"raksha-bandhan-varun-dhawan-gift-hampers-for-his-sisters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन ने पहली बार खरीदा ऐसा खास तोहफा, रक्षाबंधन पर देंगे बहनों को सरप्राइज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन ने पहली बार खरीदा ऐसा खास तोहफा, रक्षाबंधन पर देंगे बहनों को सरप्राइज
Sat, 25 Aug 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में जब रक्षाबंधन का त्योहार भी है तो वरुण अपनी बहनों को ऐसा गिफ्ट देने वाले हैं जिसका उनकी फिल्म से कनेक्शन भी हो। जी हां, वरुण हर साल अपनी बहनों के साथ राखी मनाते हैं ऐसे में वो इस साल कुछ अलग करना चाहते हैं।
2 of 4
sui dhaga
फिल्म 'सुई धागा' मेड इन इंडिया को प्रमोट करती है ऐसे में वरुण धवन असल जिंदगी में भी इसे अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। राखी पर उन्होंने हाथों से बनाए विशेष गिफ्ट हैम्पर्स तैयार किए हैं, जो भारतीय कपड़े और शिल्प से बने हैं। वो इसे अपनी बहनों को उपहार के तौर पर देंगे।
3 of 4
Sui Dhaga
वरुण का कहना है कि 'हर साल की तरह इस साल भी मैं अपनी बहनों को ऐसे गिफ्ट देना चाहता हूं जो बहनों को पसंद आए। 'सुई धागा' में काम करने के दौरान इस कला और शिल्प के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं अपनी बहनों को कुछ ऐसा ही उपहार देना चाहता था, जो हैंडमेड हो। मैं उन्हें दुपट्टा, साड़ी, स्टोल और हैंडमेड डायरी गिफ्ट दूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sui Dhaga
वरुण के इस गिफ्ट में फुलकारी कला, चंदेरी कपड़े, तुसर रेशम, कंठा और एप्लिक वर्क हैं। वरुण का कहना है कि 'मुझे उम्मीद है कि मेरी बहनों को ये गिफ्ट उतना ही पसंद आएगा, जितना मजा मुझे इन गिफ्ट को चुनने में आया था।' बता दें कि यशराज बैनर के तले बनी वरुण की फिल्म 'सुई धागा' इसी साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।