फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कसौटी जिंदगी की 2' के लिए हिना खान ले रहीं सबसे ज्यादा फीस, टीवी इंडस्ट्री में आज तक नहीं हुअा ऐसा

Sat, 25 Aug 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
hina khan fees for ekta kapoor show kausautii zindagii kay 2
हिना खान

हिना खान अक्सर अपने नए प्रोजेक्ट और तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं । 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाने के बाद हिना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा । बिग बॉस 11 के बाद हिना ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लिया ।

hina khan fees for ekta kapoor show kausautii zindagii kay 2
Hina Khan

अब खबर है कि हिना, एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के 2' में निगेटिव रोल में नजर आने वाली हैं । हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है लेकिन मीडिया में हिना के कमोलिका का रोल निभाने की खबर जोरों पर है । इस शो के बाद हिना की संस्कारी बहू की छवि पूरी तरह से बदल जाएगी ।

hina khan fees for ekta kapoor show kausautii zindagii kay 2
Hina Khan

शो में हिना खान की फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है । खबर थी कि हिना इस शो के लिए सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं । स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, हिना को एक एपिसोड के लिए 2.25 लाख रुपए दिए जाएंगे । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिना के सबसे ज्यादा फीस लेने पर शो के लीड पार्थ समांथा ने कह दिया था कि उन्हें हिना से ज्यादा फीस दी जाए तभी वो काम करेंगे ।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan fees for ekta kapoor show kausautii zindagii kay 2
Hina Khan

टीवी जगत में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि किसी एक्ट्रेस को निगेटिव रोल के लिए इतनी भारी फीस दी जा रही हो । खबर ये भी थी कि 'कसौटी' से पहले हिना एक बार फिर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आएंगी लेकिन हिना ने इसे सिर्फ अफवाह बताया ।

विज्ञापन
hina khan fees for ekta kapoor show kausautii zindagii kay 2
Hina Khan
बता दें कि एकता कपूर का यह शो पहले 10 सितंबर को रिलीज होने वाला था लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 25 सितंबर कर दिया गया है। यह सीरियल पॉलिटिकल शो 'हर साख पर उल्लू बैठा है' को रिप्लेस करेगा । हिना ने इससे पहले 'भसूड़ी' वीडियो पर डांस किया था ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed