फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी सिन्हा की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की पहले दिन हुई धीमी शुरुआत, वीकेंड पर हो सकता है फायदा

Sat, 25 Aug 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Happy Phirr Bhag Jayegi film box office collection day 1
Happy Phirr Bhag Jayegi
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' इस हफ्ते रिलीज हुई है। इस फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है। फिल्म रिलीज के दिन सिनेमाघरों में ऑक्यूपेसी भी कम देखी जा रही थी जिसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन आ चुका है जो बेशक सोनाक्षी सिन्हा के फैंस के लिए थोड़ा निराशाजनक जरूर है।

 
Sonakshi Sinha Happy Phirr Bhag Jayegi film box office collection day 1
Happy Phirr Bhag Jayegi
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी हुई है। इस फिल्म ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वेल है। 'हैप्पी भाग जाएगी' फिल्म से दूसरे पार्ट यानी कि 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का पहले दिन का कलेक्शन थोड़ा ज्यादा है।
 

 
Sonakshi Sinha Happy Phirr Bhag Jayegi film box office collection day 1
Happy Phirr Bhag Jayegi
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार 'हैप्पी भाग जाएगी' का पहले दिन का कलेक्शन 2.32 करोड़ था वहीं 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का कलेक्शन 2.70 करोड़ है। 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म का कुल बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म के रिलीज के कुछ देर बाद ही फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने फिल्म की खराब शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी थी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Happy Phirr Bhag Jayegi film box office collection day 1
Happy Phirr Bhag Jayegi
फिल्म के पहले पार्ट के मुकाबले सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म को थोड़ा बेहतर कलेक्शन मिला जिसकी ओर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श का ट्वीट इशारा कर रहा है। 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा डायना पेंटी, जिमी शेरगिल, अली फजल और जस्सी गिल मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को मुदासिर अजीज ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल देखना होगा कि इस वीकेंड यह फिल्म कितना कलेक्शन जुटा पाने में सफल होती है।
 
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Happy Phirr Bhag Jayegi film box office collection day 1
Happy Phirr Bhag Jayegi
सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'हैप्पी भाग जाएगी' की पूरी टीम ने फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया था। इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिला था हालांकि फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन थोड़ा कमजोर जरूर लग रहा है। सोनाक्षी सिन्हा की आखिरी फिल्म साल 2017 में 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सोनाक्षी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed