फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत-कृति सेनन ब्रेकअप, यहां जानें पिछले अफेयर्स से लेकर एक्टिंग करियर की पूरी कहानी

Sat, 25 Aug 2018 03:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput and kriti sanon breakup and his previous affairs
Bollywood

फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और पीके जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैंडसम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि सुशांत और एक्ट्रेस कृति सेनन के बीच ब्रेकअप हो गया है। इस ब्रेकअप के पीछे की क्या है वजह और अब तक सुशांत किस-किस एक्ट्रेसेज के साथ अफेयर में रह चुके हैं जानेंगे इस स्टोरी में...साथ ही बात करेंगे उनके टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सफर की...

यहां से शुरू हुआ सुशांत का करियर

sushant singh rajput and kriti sanon breakup and his previous affairs
Bollywood

21 जनवरी 1986 को बिहार की राजधानी पटना में जन्में सुशांत सिंह राजपूत ने एक्टिंग का सफर टीवी से शुरू किया। साल 2009 में उन्हें टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम करने का मौका मिला। इस सीरियल से सुशांत घर-घर में एक अच्छे पति के रूप में लोकप्रिय हुए थे। सुशांत का ये सीरियल लगातार दो साल (2011) चला था जो काफी हिट साबित हुआ था। इसके बाद सुशांत दो रियलिटी डांस शो में भी भाग लिया था। 

पहली गर्लफ्रेंड और फिल्मी करियर की शुरुआत

sushant singh rajput and kriti sanon breakup and his previous affairs
Bollywood

इसी सीरियल में उनकी मुलाकात एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से हुई और शो के दौरान दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। यहां तक कि टीवी की दुनिया में इस जोड़ी को बहुत अच्छा रिस्पांस भी मिला था। सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से देशभर में पॉपुलर होने के बाद सुशांत को फिल्मों से ऑफर आने लगे। ऐसे में उन्हें पहली फिल्म 'कॉय पो चे' (2013) में काम करने का सुनहरा मौका मिला और यहां से शुरू होता हैं उनका बॉलीवुड का सफर।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस के लिए अंकिता से किया ब्रेकअप

sushant singh rajput and kriti sanon breakup and his previous affairs
Bollywood

बॉलीवुड में आने के 3 साल बाद उनकी मुलाकात फिल्म 'राब्ता' में कृति सेनन से हुई और दोनों के अफेयर की खबरे भी आने लगीं। उसी दौरान सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप कर अपनी राहें अलग कर ली। उस समय सुशांत की कृति को डेट करने की खबरें मीडिया में जोरों पर थीं। लेकिन दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की। लेकिन दोनों हर कदम पर एक दूसरे का साथ देते हुए नजर आए थे। 


 

विज्ञापन

कृति की बहन की भी ऐसे की थी मदद

sushant singh rajput and kriti sanon breakup and his previous affairs
Bollywood

वहीं, सुशांत के कृति से अफेयर के दौरान वह उनकी छोटी बहन नुपूर सेनन के बॉलीवुड डेब्यू करने में मदद कर रहे थे। लेकिन कृति ने बिना किसी वजह के सुशांत से ब्रेकअप कर लिया है। बता दें कि फिलहाल कृति फिल्म 'लुकाछिपी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं सुशांत फिल्म कीजी और मैनी में की शूटिंग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed