फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakul Preet Singh: अगले महीने रकुल प्रीत सिंह लेंगी सात फेरे, डेस्टिनेशन वेडिंग का ये है पूरा प्लान

Mon, 01 Jan 2024 11:22 AM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 Jan 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani decided to get married in Goa next month Know Complete plan of wedding
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

काफी लंबे समय से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता -एक्टर जैकी  भगनानी की शादी की खबरें सुनने को मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह और जैकी  भगनानी ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है और अगले महीने गोवा में शादी करने जा रहे हैं। इस समय रकुल प्रीत सिंह और जैकी  भगनानी बैंकॉक  में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं। 

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani decided to get married in Goa next month Know Complete plan of wedding
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 चर्चा थी कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी  भगनानी  साल 2023 में ही शादी करने वाले हैं, और जैकी  भगनानी के पिता वासु भगनानी इस शादी को गैंड बनाने की तैयारी कर रहे हैं ।  लेकिन अब सुनने में आ रहा कि शादी बहुत ही साधारण समारोह में अगले महीने 22 फरवरी को गोवा में होगी, जिसमे कुछ खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक  जैकी  भगनानी  इस शादी को बहुत ही अतरंग रखना चाहते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि भगनानी  का परिवार बहुत निजी है और शादी को भी निजी रखना चाहते हैं। 

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani decided to get married in Goa next month Know Complete plan of wedding
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 नए साल पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और  जैकी  भगनानी बैंकॉक   में बैचलर पार्टी एंजॉय कर रहे हैं। साल 2021 में रकुल सिंह के जन्मदिन पर जैकी  भगनानी ने अपने प्यार का इजहार किया था।  रकुल प्रीत सिंह ने भी जन्मदिन पर जैकी भगनानी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके अपने दिल की बात लिखी थी।  रकुल प्रीत सिंह ने  जैकी भगनानी को अपना सबसे अच्छा और स्पेशल गिफ्ट बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani decided to get married in Goa next month Know Complete plan of wedding
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की खबरें काफी लंबे समय से सुनने में आ रही है। साल 2023 में ही ऐसी चर्चा थी कि दोनो कपल शादी करने वाले हैं। और, जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी इस शादी को गैंड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि 22 फरवरी 2024  को दोनो कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहें  हैं, जिसमे कुछ खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाएगा। जैकी भगनानी इस शादी को निजी रखना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है।

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय-टाइगर ने नए साल पर दिया खास तोहफा, 'बड़े मियां छोटे मियां' से नया लुक हुआ जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed