नए साल का आगाज हो चुका है। रातभर जश्न मनाकर लोगों ने साल 2024 का स्वागत किया। अब दुनियाभर में लोग एक दूसरे को नए साल की बधाई दे रहे हैं। इंडस्ट्री के सितारें अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से नए साल की बधाई दे रहे हैं, इसी दौरान एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के इंस्टाग्राम स्टोरी ने लोगो ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अपने हैंडल से दिल्ली पुलिस का एक पोस्ट शेयर किया, जो 31 दिसंबर के जश्न को लेकर लोगों को फिल्मी अंदाज में चेतावनी दे रहा था। इसके बाद से दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है।
New Year 2024: पुलिस की इस फिल्मी स्टाईल चेतावनी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया रिएक्ट, पोस्ट को बताया सैवेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, साल 2023 में एक्शन फिल्मों ने खूब धमाल मचाया। इन फिल्मो को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया, जाहिर इन दर्शकों में से कई लोग ऐसे भी होते है, जिनके अंदर फिल्मी कीड़ा रहता है और फिल्म खत्म होने के बाद भी उसका असर उन सवार रहता है। वह उसे दोहराने या उसी तरह का मौहाल बनाने लगते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने इन लोगों को उसी अंदाज में चेतावनी दी, जो भाषा ये समझते हैं।
दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से मजाकियां अदाज में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने साल 2023 में रिलीज हुई चर्चित फिल्मों का जिक्र किया। इस पोस्ट में लिखा था, 'नए साल की पूर्व संध्या पर मस्त में रहने का, लेकिन जरा हटके जरा बचके, अगर एनिमल बनके बवाल या नॉन स्टॉप धमाल मचाया तो कहीं ऐसा ना हो 2024 का पहला दिन अपनी द ग्रेट इंडियन फैमिली के बजाये इंडियन पुलिस फोर्स के साथ मनाना पड़े।'
SAM BAHADURi isi mein hai ki safety ko BHAGWAN BHAROSE mat rakho.. after all, aap bhi KISI KA BHAI, KISI KI JAAN ho!#NewYear#NewYearEve#NewYear2024 pic.twitter.com/ErEllJNIHN
इस पोस्ट के कैप्शन में दिल्ली पुलिस ने यह भी लिखा, 'सैम बहादुरी इसी में है कि सेफ्टी को भगवान भरोसे मत रखो.. आखिरकार, आप भी किसी का भाई, किसी की जान हो!' इस मजेदार और दिलचस्प पोस्ट ने शेरशाह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का ध्यान खींचा और उन्होंने इसे अपने फैंस के साथ शेयर कर लिखा 'सैवेज'।
Ibrahim-Palak: छोटे नवाब इब्राहिम के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करती नजर आईं पलक तिवारी, कैमरा देख छुपाया चेहरा
वहीं, अगर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे अभी दिशा पटानी और राशि खन्ना के साथ फिल्म योद्धा की शूटिंग कर रहे हैं। साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ ने पिछले दशक में 'हंसी तो फंसी', 'कपूर एंड संस', 'शेरशाह' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है।
Box Office Report: साल के अंतिम दिन रहा सलार-डंकी का भौकाल, रणबीर कपूर एनिमल ने भी छापे नोट