फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: साल के अंतिम दिन रहा सलार-डंकी का भौकाल, रणबीर कपूर एनिमल ने भी छापे नोट

Mon, 01 Jan 2024 08:17 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 Jan 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
Sunday Box Office collection Know Shahrukh Khan Dunki Prabhas Salaar Ranbir kapoor Animal film Earnings
सलार, डंकी, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

साल का आखिरी महीना दो फिल्मों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। दिसंबर के महीने में रिलीज हुई 'डंकी' और 'सलार' बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम किए हुए है। दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। शाहरुख खान की फिल्म फैमिली ऑडियंस देखना पसंद कर रही है। वहीं, युवाओं को मारधाड़ से भरपूर प्रभास की फिल्म पसंद आ रही है। इन दो फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर की 'एनिमल' भी साल के अंत में दर्शकों की भीड़ जुटाने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं कि साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर रविवार को फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है।

Sunday Box Office collection Know Shahrukh Khan Dunki Prabhas Salaar Ranbir kapoor Animal film Earnings
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। अभिनेता की फिल्म 'पठान', 'जवान' के बाद अब 'डंकी' दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। शाहरुख खान की फिल्मों को फैमिली ऑडियंस देखना काफी पसंद करती है। अभिनेता भी अपने हर सफल प्रयास से अपने फैंस का मनोरंजन करते हैं।

Sunday Box Office collection Know Shahrukh Khan Dunki Prabhas Salaar Ranbir kapoor Animal film Earnings
डंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें फिल्म की कमाई की तो 'डंकी' ने रिलीज के 11वें दिन और साल के अंतिम दिन 12.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक 188.22 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office collection Know Shahrukh Khan Dunki Prabhas Salaar Ranbir kapoor Animal film Earnings
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की 'सलार' भी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। साउथ के साथ हिंदी दर्शकों से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। प्रभास के दमदार कमबैक की हर कोई तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन
Sunday Box Office collection Know Shahrukh Khan Dunki Prabhas Salaar Ranbir kapoor Animal film Earnings
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म की कमाई की तो 'सलार' ने 10वें और साल के अंतिम दिन 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने अब तक 344.67 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 'सलार' जल्द ही ब्लॉकबस्टर होने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed