बॉलीवुड स्टार्स हो या फिर साउथ के कलाकार, इन सभी के देश और दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं। ये फैंस अपने फेवरेट स्टार्स से मिलने के लिए अक्सर ही कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के एक फैन की अलग ही तरह की दीवानगी देखने को मिली है।
Rakul Preet: पांच घंटे का सफर तय कर रकुल से मिलने पहुंचा उनका जबरा फैन, एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच घंटे का सफर तय कर फैन पहुंचा हैदराबाद
दरअसल, एक्ट्रेस के हैदराबाद पहुंचने पर उनसे मिलने के लिए कई फैंस की भीड़ उमड़ गई थी। इस दौरान उनका खास फैन पांच घंटे का सफर तय करके एक्ट्रेस से मिलने के लिए पहुंचा था। एक्ट्रेस को इस बारे में जब जानकारी हुई तो वह काफी ज्यादा हैरान हो गई थीं। एक्ट्रेस की उनके फैन के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फैन ने ट्विटर पर साझा की तस्वीर
@Rakulpreet Hello rakul preet mam iam trying to contact but after today's conversation but i couldn't Today we could talk properly, mam , thank you mam to give hope that still there is chance to travel with you , to work with you 💞 i hope you will contact me 🥹 pic.twitter.com/pxJD7wlS9C
एक्ट्रेस के फैन अब्दुल नवीद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हेलो रकुल प्रीत मैम मैं संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन आज की बातचीत के बाद लेकिन मैं आज ठीक से बात नहीं कर सका, मैम, धन्यवाद मैम यह उम्मीद देने के लिए कि अभी भी आपके साथ यात्रा करने का मौका है, आपके साथ काम करने का, मुझे आशा है कि आप करेंगे मुझसे संपर्क करेंगी।
Hashiye Ke Superstar 12: प्रकाश झा ने कहा दोबारा कभी फोन मत करना, मुंबई में मुकेश छाबड़ा का रूप ही बदला दिखा
रकुल ने कहा थैंक्यू
फैन के इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस ने भी इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- कुरनूल से आने के लिए थैंक्यू, इसने मुझे बहुत खुश कर दिया।

इन फिल्मों में नजर आएंगी रकुल
आपको बता दें कि रकुल प्रीत जल्द ही कमल हासन की इंडियन 2 में नजर आएंगी। इसके साथ ही पावेल गुलाटी की आई लव यू में दिखाई देंगी। इन फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं।
Priyanka Chopra: यूएस से लौटकर पूरी तरह बदल गया था प्रियंका चोपड़ा का व्यवहार? तब पेरेंट्स ने उठाया था यह कदम