क्यों अचानक शाकाहारी बन गईं रकुल प्रीत, वाकिन फिनिक्स और सनी लियोनी की भी इस बात पर करिये गौर
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने शाकाहारी बनने का फैसला किया है और इसे अपनाकर वो काफी खुश हैं। वो कहती हैं, 'मेरे खाने में हमेशा मीट शामिल होता था। एक दिन मैंने फैसला किया कि अब शाकाहारी बनूंगी। अब मैं बहुत हल्का और एनर्जेटिक महसूस कर रही हूं।'
इससे पहले सनी लियोनी ने लैक्मे फैशन वीक 2020 में एक कैंपेन लॉन्च किया था जिसका थीम था- ‘लेदर इज अ रिप ऑफ’। सनी ने कहा था, 'लेदर बैग, बेल्ट या जूते को खरीदते वक्त लोगों को यह सोचना चाहिए कि उसे बनाने में जानवरों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता होगा। बिना लेदर के बने प्रोडक्ट्स भी उतने ही खूबसूरत लगते हैं। लेदर के इस्तेमाल को बंद करके धरती पर रहने वाले जानवरों को बचा सकते हैं।'
92वें एकेडमी अवॉर्ड समारोह में फिल्म जोकर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीतने वाले वाकिन फिनिक्स ने भी मंच से जानवरों को बचाने की मुहिम का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, ‘मुझे लगता है प्राकृतिक दुनिया से हमारा संपर्क टूट चुका है। हम में से कई मानते हैं कि हम इस ब्रह्मांड की धुरी हैं। हम प्रकृति का दोहन करते हैं। हमें लगता है कि गाय का कृत्रिम गर्भाधान कराने और उसके बछड़े को उससे अलग करने का हमें अधिकार है, जबकि हम उसकी पीड़ा को महसूस कर सकते हैं। हम उसके दूध को अपनी कॉफी और सुबह के नाश्ते में इस्तेमाल करते हैं, जिस पर उसके बछड़े का अधिकार है। हम बदलने के विचार से भी डरते हैं, क्योंकि हमें लगता है इसके लिए हमें कुछ त्याग करना होगा। अपनी रचनात्मक शक्तियों ने जरिए हम ऐसी व्यवस्था बना सकते हैं जो सभी संवेदनशील जीवों और पर्यावरण के हित में हो।'
अपनी बात: जब स्क्रिप्ट हाथ में आई तो पता चला कि कंगना के साथ हो चुका है सेलेक्शन
