{"_id":"65c4d71c3ff983728b0ea2a9","slug":"rakul-preet-singh-jackky-bhagnani-to-be-married-in-goa-because-couple-love-story-started-in-goa-as-per-report-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakul-Jackky Love Story: रकुल के प्यार में कैसे गिरफ्तार हुए जैकी भगनानी? पढ़िए जोड़े की रोमांटिक लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakul-Jackky Love Story: रकुल के प्यार में कैसे गिरफ्तार हुए जैकी भगनानी? पढ़िए जोड़े की रोमांटिक लव स्टोरी
वेलेंटाइन वीक चल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी अपने लव्ड वन्स के साथ इस सप्ताह को दिल से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास अवसर पर हम आपके लिए उस चहेते कपल की लव स्टोरी लेकर आए हैं, जो 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाने वाले हैं। ये कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हैं। आइए इस जोड़े के प्यार की शुरुआत से लेकर इनकी शादी तक की जर्नी पर बारीकी से नजर डाल लेते हैं-
2 of 5
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी के गोवा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फैंस दोनों की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया। दोनों के शादी को लेकर एक नई अपडेट सामने आ रही है। खबर के मुताबिक कपल ने किसी रोमांटिक कारण के चलते शादी के लिए गोवा को चुना है।
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के लिए गोवा एक विशेष स्थान रखता है। यहीं से यह सब शुरू हुआ था और उनका प्यार परवान चढ़ा था। शादी के लिए गोवा को चुनना उनके लिए एक इमोशनल फैसला है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि दोनों बेहद ही शांतिपूर्ण तरीके से शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक करीबी सूत्र के मुताबिक, कपल ने लगभग छह महीने तक मध्य पूर्व में अपनी शादी की योजना बनाई थी, लेकिन दिसंबर में पीएम मोदी के आह्वान के बाद उन्होंने भारत में ही शादी करने का फैसला किया। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आती हैं। अब फैंस को दोनों की शादी की तस्वीरों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साल 2021 में एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। तभी से फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधेगे। दोनों अपनी शादी की साज-सज्जा और थीम पर भी बारीकी से नजर रख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।