फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer: अगले साल भी रिलीज नहीं हो पाएगी राम चरण की 'गेम चेंजर', इस वजह से लगातार शूटिंग में हो रही देरी

Fri, 29 Sep 2023 05:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 29 Sep 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Ram Charan Kiara Advani film Game Changer release pushed to 2025 as S Shankar busy with Indian 2 says reports
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण 'आरआरआर' के बाद से पैन इंडिया स्टार के रूप में उभरे हैं। अब वह अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ 'गेम चेंजर' फिल्म में नजर आएंगे। राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। राम चरण के प्रशंसक अब उनकी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है, क्योंकि एक बार फिर इसकी रिलीज टाल दी गई है। 

Ram Charan Kiara Advani film Game Changer release pushed to 2025 as S Shankar busy with Indian 2 says reports
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' शंकर के जरिए निर्देशित है। फिल्म की रिलीज में एक बार फिर देरी हो गई है और अब जनवरी या 2025 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है और देरी के कारण पूरी टीम निराश है। बताया गया है कि देरी का मुख्य कारण खुद निर्देशक शंकर हैं, क्योंकि वह एक साथ 'इंडियन 2' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले ही काफी देरी हो चुकी है और प्रशंसक भी इस स्थिति से नाराज हैं।

Salman Khan: 'टाइगर के मैसेज' को मिले प्यार से गदगद हैं सलमान, फैंस को धन्यवाद दे फ्रेंचाइजी पर जताया गर्व


 
Ram Charan Kiara Advani film Game Changer release pushed to 2025 as S Shankar busy with Indian 2 says reports
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

पहले इस फिल्म को 2023 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन लगातार देरी के कारण इसे 2024 तक बढ़ा दिया गया। अब इसे फिर से 2025 तक विलंबित किए जाने की खबर ने लोगों के बीच काफी हलचल पैदा कर दी है। मुख्य भूमिकाओं के अलावा, फिल्म में अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत और नासर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'गेम चेंजर' का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू द्वारा किया गया है। संगीत थमम एस के जरिए दिया गया है और छायांकन तिरू के जरिए संभाला गया है।

Jawan Biggest Blockbuster: ‘जवान’ ने ‘गदर 2’ को नंबर वन की कुर्सी से हटाया, सिर्फ हिंदी में कमा लिए इतने करोड़


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan Kiara Advani film Game Changer release pushed to 2025 as S Shankar busy with Indian 2 says reports
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सितंबर में भी फिल्म की शूटिंग रद्द किए जाने की सूचना दी गई थी। दरअसल, कुछ प्रमुख कलाकारों की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए फिल्म के सितंबर का शूटिंग शेड्यूल रद्द कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर निर्माताओं ने इसकी जानकारी देते हुए साझा किया था, "गेम चेंजर का सितंबर शेड्यूल केवल कुछ कलाकारों की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दिया गया है। शूटिंग अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में फिर से शुरू होगी।''

Mark Antony Bribe Case: रिश्वत मामले में सेंसर बोर्ड के खिलाफ मोर्चा, प्रसून जोशी को इम्पा और इफ्टडा के पत्र


 
विज्ञापन
Ram Charan Kiara Advani film Game Changer release pushed to 2025 as S Shankar busy with Indian 2 says reports
राम चरण - फोटो : social media

'गेम चेंजर' की देरी का असर राम चरण के शेड्यूल पर भी पड़ा है। हाल ही में, उन्होंने निर्देशक बुची बाबू के साथ अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की, जिसका अस्थायी शीर्षक RC16 है। 'गेम चेंजर' की देरी RC16 को और आगे बढ़ाएगी। यह भी खबर आई थी कि फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

Honey Singh-Sonakshi: 9 वर्ष बाद फिर बनी सोनाक्षी और हनी सिंह की जोड़ी, कला स्टार बन हसीना को उड़ाएंगे रैपर!


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed