{"_id":"5c9b15c2bdec22142e74a869","slug":"ram-charan-teja-birthday-special-know-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में फ्लॉप पर साउथ में सुपरस्टार है ये एक्टर, करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी से की थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में फ्लॉप पर साउथ में सुपरस्टार है ये एक्टर, करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी से की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ram Charan Teja
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण तेजा (Ram Charan Teja) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण तेजा ने साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया। हालांकि हिंदी सिनेमाजगत में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। राम चरण तेजा का जन्म 1985 को चेन्नई में हुआ था। इन्होंने चिरुथा फिल्म से साल 2007 में अपने करियर की शुरुआत की थी। तो चलिए आज हम आपको उनके बर्थडे पर उनकी जिंदगी से जुड़ी अनकही बातें बताते हैं।
2 of 5
Zanjeer film poster
- फोटो : file photo
राम चरण तेजा ने दो तमिल फिल्में प्रोड्यूस की हैं और एक तमिल फिल्म 'तूफान' के लिए गाना भी गाया है। राम चरण का बॉलीवुड डेब्यू खासा चर्चा में रह चुका है, हालांकि एक फिल्म के बाद वह किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए। अमिताभ स्टारर 70 के दशक की फिल्म 'जंजीर' के रीमेक से प्रियंका चोपड़ा के साथ लीड भूमिका में राम चरण ने बॉलीवुड में एंट्री की थी।
3 of 5
Ram Charan Teja
- फोटो : file photo
राम चरण तेजा के बॉलीवुड में डेब्यू के दौरान चिरंजीवी ने कहा था कि वह जिस एक्टर के फैन रहे, उनकी फिल्म के रीमेक से राम चरण की शुरुआत को लेकर वह खुश हैं। राम चरण तेजा ने 14 जून 2012 में अपोलो हॉस्पिटैलिटी के मालिक की बेटी उपासना से शादी की।
उपासना खुद भी अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। राम चरण ने फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी बखूबी अपने पैर जमाए हैं। राम चरण दक्षिण भारत के एक टीवी चैनल मां टीवी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राम चरन तेजा
उनकी अपनी एक पोलो टीम है 'राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब'। इसके साथ ही वह ट्रूजेट नामक कंपनी के मालिक के रूप में एयरलाइन बिजनेस में भी हैं। जानकारी के मुताबिक राम कुमार तेजा ने हाल ने एस एस राजामौली की फिल्म RRR साइन की है। इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों की जिंदगी पर आधारित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।