{"_id":"5c9b124bbdec221418353be6","slug":"dev-patel-revealed-face-racism-and-critised-for-roles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्लमडॉग मिल्यनेर' के इस एक्टर ने बयां किया अपना दर्द, एयरपोर्ट पर हुए थे नस्लभेद के शिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्लमडॉग मिल्यनेर' के इस एक्टर ने बयां किया अपना दर्द, एयरपोर्ट पर हुए थे नस्लभेद के शिकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dev patel
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्लमडॉग मिल्यनेर फेम एक्टर देव पटेल ने फिल्म में अपने किरदार से साल 2009 में सबको चौंका दिया था। फिल्म ऑस्कर में कई अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही। 28 वर्षीय एक्टर का जन्म लंदन में हुआ जबकि उनके माता-पिता मूलत: गुजरात के रहने वाले हैं। हॉलीवुड में लगातार काम कर रहे देव पटेल को कई बार इस वजह लोगों के आरोपों का सामना करना पड़ता है।
2 of 5
Dev Patel
- फोटो : file photo
देव पटेल इस वक्त अपनी फिल्म होटल मुंबई के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म हॉलीवुड में रिलीज हो चुकी हैं इस शुक्रवार ये बॉलीवुड में रिलीज होगी। इस दौरान सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल (San Francisco Chronicle) को दिए एक इंटरव्यू में देव पटेल ने बताया कि 'अक्सर मुझ पर ये आरोप लगता है कि मैंने हॉलीवुड फिल्मों में भारतीय कैरेक्टर्स के रोल पर कब्जा कर लिया है। मेरी वजह से रियल इंडियंस को रोल नहीं मिलता।'
3 of 5
dev patel
- फोटो : social media
देव पटेल पूछते हैं कि 'जो लोग मुझ पर ये आरोप लगाते हैं कि मैं रियल इंडियन का रोल छीन रहा हूं क्या वो मुझे बता सकते हैं कि रियल इंडियन का मतलब क्या है? मैं अपने ग्रैंड पैरेंट्स से गुजराती में बात करता हूं तो इससे क्या मैं रियल बन जाता हूं? लोगों को ये नहीं पता कि जब मैं एयरपोर्ट पर जाता हूं तो नस्लवाद और पक्षपात का शिकार होता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dev patel
- फोटो : social media
देव पटेल बताते हैं कि 'क्या केवल मैं अपने कल्चर के बारे में ही बात कर सकता हूं जबकि सच्चाई ये है कि मैं अच्छे ढंग से अपने कल्चर को समझने की कोशिश रहा हूं। मैं हर तरह के रोल कर रहा हूं। ये मेरी लिए बड़ी बात है।'
विज्ञापन
5 of 5
dev patel
- फोटो : social media
देव पटेल की आने वाली फिल्म की बात करें तो होटल मुंबई 26/11 की घटना पर आधारित है, जब मुंबई पर हमला हुआ था। फिल्म में देव पटेल के साथ अनुपम खेर की भी मुख्य भूमिका है जबकि इसे एंथोनी मारस ने डायरेक्ट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।