मुंबई छोड़कर गोवा जा बसे निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ब्लॉकचेन में तेजी से पनप रहे नॉन फंजिबल टोकन (एनएफटी) में हिंदी सिनेमा की बोहनी कर दी है। उनकी ये फिल्म एनएफटी मार्केट में 29 करोड़ रुपये में बिकी है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म की इस कीमत में चीन का बाजार शामिल नहीं है जहां ये अगले महीने तकरीबन 20 हजार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म का नाम है ‘लड़की’ और इसके चीनी संस्करण का नाम उन्होंने रखा है ‘द ड्रैगन गर्ल’। इसे देश की ऐसी पहली मार्शल आर्ट फिल्म का तमगा भी दिया जा रहा है जिसमें मेन लीड कोई लड़की कर रही है। फिल्म का ड्रैगन टोकन भी लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।
NFT: एनएफटी मार्केट में फिल्म बेचने वाले पहले मेकर बने रामगोपाल वर्मा, एक झटके में कमाए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'डेंजरस' के अधिकारी काफी बड़ी रकम में बिके थे। अब उनकी आनेवाली फिल्म ‘लड़की/द ड्रैगन गर्ल’ के राइट्स को भी करोड़ो का खरीदार मिल गया हैं। फिल्म रिलीज़ होने के पहले ही चर्चा में रही है क्योंकि ये पहली भारतीय मार्शल आर्ट फिल्म हैं जो इंडो-चाइनीस कोप्रोडक्शन में बनी है।
रामगोपाल वर्मा के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘लड़की/द ड्रैगन गर्ल’ के अधिकार चार मिलियन यूएस डॉलर यानी तकरीबन 29 करोड़ में खरीद लिए गए हैं। राम गोपाल वर्मा के लिए ये दोहरी खुशी का मौका बन गया है। फिल्म के ये अधिकार ट्रिकी मीडिया नामकर कंपनी ने खरीदे हैं और इसमें चीन का वितरण क्षेत्र शामिल नहीं है। 'द ड्रैगन गर्ल' के नाम से ये फिल्म चीनी भाषा में 10 दिसंबर 2021 को चीन के बीस हज़ार सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म 'लड़की' को रामगोपाल वर्मा हिंदी के अलाव तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिल्म की प्रोडक्शन आर्टसी मीडिया, बिग पीपल और चाइना फिल्म ग्रुप कारपोरेशन कंपनी इस फिल्म को लेकर जल्द ही दुबई के बुर्ज खलीफा में एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित करने वाले हैं जिसमें इस फिल्म के अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने दिखाया जाएगा। फिल्म में पूजा भालेकर, शिवम मल्होत्रा और प्रतीक परमार की मुख्य भूमिकाएं हैं।
फिल्म ‘लड़की/द ड्रैगन गर्ल’ का ट्रेलर भी यूट्यूब पर जारी किया जा चुका है जिसमें पूजा भालेकर के हैरतअंगेज एक्शन सीन्स हैं। फिल्म में वह ब्रूस ली से प्रेरणा पाकर मार्शल आर्ट्स सीखती दिखती हैं और इलाके के बदमाशों को अच्छी तरह धोते हुए नजर आती हैं। फिल्म में राजपाल यादव और अभिमन्यु सिंह की भी खास भूमिकाएं हैं।
फिल्म ‘लड़की/द ड्रैगन गर्ल’ का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं।