फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Gopal Varma: द्रौपदी मुर्मू पर ट्वीट करना राम गोपाल वर्मा को पड़ा भारी, भाजपा नेताओं ने दर्ज की शिकायत

Sat, 25 Jun 2022 01:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 25 Jun 2022 01:14 PM IST
सार

अक्सर अपने बयानों और टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्ममेकर इस बार अपने एक ट्वीट को लेकर कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma is in trouble for his controversial tweet on draupadi Murmu BJP leaders filed complaint against the filmmaker
राम गोपाल वर्मा, द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social media

अक्सर अपने बयानों और टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्ममेकर इस बार अपने एक ट्वीट को लेकर कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। दरअसल, वर्मा ने हाल ही में एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित की गईं द्रौपदी मुर्मू पर एक विवादास्पद ट्वीट किया। अब अपने ट्वीट को लेकर फिल्ममेकर फंसते नजर आ रहे हैं। वर्मा के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

Ram Gopal Varma is in trouble for his controversial tweet on draupadi Murmu BJP leaders filed complaint against the filmmaker
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रंगीला' और 'सत्या' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और उससे भी ज्यादा जरुरी ये है कि कौरव कौन हैं?" उनके इस ट्वीट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भी अब नेताओं के साथ -साथ जनता ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया लेना शुरू कर दिया और इसे मामले में आपत्ति दर्ज करवाई।

 

Ram Gopal Varma is in trouble for his controversial tweet on draupadi Murmu BJP leaders filed complaint against the filmmaker
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में भाजपा नेता गुडूर रेड्डी और टी. नंदेश्वर गौड़ ने हैदराबाद के एबिड्स पुलिस स्टेशन में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने वर्मा पर एनडीए की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रमुख सोमू वीरराजू ने भी राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट की तीखी आलोचना करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में वर्मा के खिलाफ एस.सी./एस.टी एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma is in trouble for his controversial tweet on draupadi Murmu BJP leaders filed complaint against the filmmaker
राम गोपाल वर्मा, द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social media

बीते दिनों किए गए अपने इस ट्वीट पर हुए विवाद के बाद अब शुक्रवार को राम गोपाल वर्मा ने इस पूरे मामले में अपनी सफाई दी है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "यह पुरी ईमानदारी से विडंबना के तौर पर कहा गया है और इसका कोई अन्य मकसद नहीं है। द्रौपदी महाभारत में मेरा पंसदीदा किरदार है लेकिन चूंकि यह नाम बहुत रेयर है, मुझे इससे जुड़े किरदार याद आ गए और मैंने यही जताया। मेरा इदारा किसी की भी भावनाओं को आहत करने का नहीं है।"

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed