{"_id":"627cae877113921a06608a2b","slug":"ram-gopal-varma-reacted-to-mahesh-babu-statement-on-hindi-cinema-said-didn-t-understand-what-he-meant-by-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahesh Babu: महेश बाबू के बयान पर राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बॉलीवुड से उनका क्या मतलब….","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahesh Babu: महेश बाबू के बयान पर राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बॉलीवुड से उनका क्या मतलब….
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 12 May 2022 12:27 PM IST
सार
देशभर में इन दिनों हिंदी भाषा और बॉलीवुड वर्सेस साउथ इंडस्ट्री को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। किच्चा सुदीप के एक बयान से शुरू हो हुआ यह विवाद अब महेश बाबू के एक नए बयान के बाद अब फिर चर्चाओं में है।
विज्ञापन
1 of 5
महेश बाबू,राम गोपाल वर्मा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में इन दिनों हिंदी भाषा और बॉलीवुड वर्सेस साउथ इंडस्ट्री को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। किच्चा सुदीप के एक बयान से शुरू हो हुआ यह विवाद अब महेश बाबू के एक नए बयान के बाद अब फिर चर्चाओं में है। दरअसल,महेश बाबू ने हाल ही में हिंदी फिल्मों को लेकर अपने विचार रखे थे। बॉलीवुड फिल्मों पर साउथ एक्टर के दिए बयान पर अब हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। वर्मा ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में इस बारे में अपने विचार रखे।
2 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वेबसाइट से हुई बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड फिल्मों में महेश बाबू की उपस्थिति के बारे में कहा कि अभिनेता की फिल्मों ने जितना भी पैसा कमाया है, उसमें से ज्यादातर पैसा फिल्म को हिंदी में डब कर के कमाया है। महेश बाबू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्ममेकर ने कहा कि "यह एक अभिनेता के रूप में उनकी पसंद है। लेकिन मैं ईमानदारी से यह नहीं समझ पाया कि बॉलीवुड से उनका क्या मतलब है, मैं उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकता।
3 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : instagram/rgvzoomin
राम गोपाल ने आगे कहा कि मैं अभी भी समझ नहीं पा रहा था कि उनका इससे क्या मतलब था, क्योंकि बात यह है कि अगर आप हाल की दक्षिण भारतीय फिल्मों को देखें, तो उन्हें डब करके रिलीज किया गया और फिर उन्होंने जो भी किया वह सबके सामने है। उन्होंने आगे कहा कि, "इसके अलावा, सबसे पहले, बॉलीवुड एक कंपनी नहीं है। यह मीडिया द्वारा दिया गया एक लेबल है। एक व्यक्तिगत फिल्म कंपनी या प्रोडक्शन हाउस आपको एक विशेष कीमत पर एक फिल्म करने के लिए कहेगा, तो इसमें बॉलीवुड का संदर्भ समझ में नहीं आता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि साउथ अभिनेता महेश बाबू ने हाल ही ने हिंदी फिल्म सिनेमा में अपनी भागीदारी पर कहा था कि बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता है। अभिनेता के इस बयान के बाद बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकारों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई थी। हालांकि, बाद में अपने इस बयान पर सफाई देते हुए महेश बाबू ने कहा था कि उन्हें हिंदी फिल्में करने की जरूरत नहीं है और वह केवल तेलुगु फिल्मों में काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
महेश बाबू
- फोटो : Instagram
महेश बाबू के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' में नजर आए हैं। यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। इससे पहले एक्टर साल 2020 में आई फिल्म सरिलरु नीकेवरु में दिखाई दिए थे। इसके अलावा अभिनेता एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म में नजर आएंगे। महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की यह फिल्म पैन इंडिया मूवी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।