मलाइका अरोड़ा इन दिनों सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा लंबे समय से पर्दे से नदारद हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। करियर की शुरुआत, प्यार, शादी और फिर तलाक मलाइका की जिंदगी कुछ ऐसी रही है। इन दिनों वह बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं। मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड़ करती रहती हैं। हाल ही में फिटनेस क्वीन ने सोशल मीडिया अपनी कोई हॉट फोटो नहीं बल्कि अपने आशियाने की तस्वीरें अपलोड की हैं। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
Photos: तस्वीरों में देखिए मलाइका अरोड़ा के आलीशान घर की झलक, बेहद खूबसूरत है अभिनेत्री की ये पसंदीदा जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 12 May 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन