{"_id":"5a6ffe334f1c1b1d368b7619","slug":"ram-leela-co-writers-slam-swara-bhaskar-for-vagina-comment-on-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के इस सीन को लेकर भंसाली पर सवाल उठाए थे स्वरा ने, अब मिला करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' के इस सीन को लेकर भंसाली पर सवाल उठाए थे स्वरा ने, अब मिला करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पद्मावत फिल्म देखने के बाद संजय लीला भंसाली को एक खुला खत लिखा था, इस लेटर को लिखने के बाद स्वरा भास्कर चारों तरफ चर्चा में आ गई हैं। पहले एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति फिर शाहिद कपूर और फिर संजय लीला भंसाली ने स्वरा के इस ओपन लेटर का जवाब दिया। अब इस लिस्ट में एक नया नाम शामिल हो गया है।
Swara Bhaskar
अब 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के को- राइटर्स ने भी एक ओपन लैटर लिखते हुए स्वरा भास्कर को करारा जवाब दिया है। सिद्धार्थ-गरिमा ने भी 'ऐन ओपन लेटर टु ऑल वजाइनाज' शीर्षक से लेटर लिखा है। उन्होंने स्वरा को फेमिनिजम की परिभाषा समझाते हुए लिखा, 'महिलाओं के पास वजाइना होती है। यह जीवन का रास्ता है क्योंकि वह जीवन दे सकती है। एक पुरुष लाख कोशिशों के बावजूद ऐसा नहीं कर सकता है। ऐसे में दोनों जेंडर की समानता के सवाल का सही जवाब मिल जाता है।'
Padmavati
सिद्धार्थ-गरिमा ने लेटर में लिखा है, 'फेमिनिजम शब्द को कई बार गलत तरह से परिभाषित किया गया है। इसका गलत इस्तेमाल भी किया गया है लेकिन इस बात को मत भूलिए कि पुरुषों की बराबरी करना, उनके जैसा बनने की कोशिश करना, यह सब फेमिनिजम की परिभाषा नहीं है।
An open letter to all the offended vaginas. #Padmaavat #SLB #Feminism @ShobhaIyerSant @deepikapadukone @RanveerOfficial @shahidkapoor @jimSarbh https://t.co/nWR2xtV0L1
— Siddharth-Garima (@KuttiKalam) January 28, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
इतिहास में कहीं भी जौहर को जबरदस्ती कराने का जिक्र नहीं है। इन सबके बावजूद पद्मावत देखने के बाद लोगों को वजाइना याद रहे तो अच्छा होगा कि वे इसके पावर को समझें। ऐसे लोग ही फेमिनिजम के रास्ते का रोड़ा हैं।'
विज्ञापन
Shahid kapoor
फिल्म में रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर ने भी स्वरा के इस ओपन लेटर का जवाब देते हुए कहा, जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री 'पद्मावत' का सपोर्ट कर रही है, ऐसे में स्वरा का इस तरह विरोध जताना अजीब लग रहा है।