फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya ke Shriram: सियासी अंदाज में नजर आए अभिनेता रवि किशन, बोले, सिर्फ ‘अयोध्या के श्रीराम’ के लिए आया

Thu, 18 Jan 2024 10:56 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Jan 2024 10:56 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha: Ravi Kishan song Ayodhya ke Shriram lanched gorakhpur mp was excited on occasion
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस ऐतिहासिक दिन का पूरा विश्व इंतजार कर रहा है। देश में चल रही राम भक्ति की लहर के बीच अभिनेता और सांसद रवि किशन की आवाज में प्रभु श्रीराम का गाना 'अयोध्या के श्रीराम' का म्यूजिक वीडियो बुधवार की शाम यहां मुंबई के एक क्लब में आयोजित समारोह में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर रवि किशन काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि अयोध्या से एक घंटे के लिए मुंबई आया हूं और अभी फिर वापस जा रहा हूं। 

Ram Mandir Pran Pratishtha: Ravi Kishan song Ayodhya ke Shriram lanched gorakhpur mp was excited on occasion
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एल्बम की लॉन्चिंग के दौरान रवि किशन ने कहा, 'मेरे जीवन में इतना बड़ा उत्सव ना विश्व में कभी हुआ था और ना ही होगा। 22 जनवरी का पूरा विश्व इंतजार कर रहा है। सभी लोग अपने घर में प्रभु श्रीराम के आस्था का दीपक जलाने वाले है। ऐसे अवसर पर हमारा यह गीत आ रहा है, यह एक फ्यूजन है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम को पुरुषो में उत्तम क्यों कहा जाता है, इस गाने में आज के युवाओं को जानने को मिलेगा। 'यूपी में सब बा' के बाद मैंने इस गाने में रैप गाया है।' 

Ram Mandir Pran Pratishtha: Ravi Kishan song Ayodhya ke Shriram lanched gorakhpur mp was excited on occasion
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रवि किशन ने कहा, 'मैं सिर्फ एक ही घंटे के लिए मुंबई में इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था अब वापस अयोध्या जा रहा हूं।  अयोध्या में हमारी ड्यूटी लगी है। वहां हर मंदिर की साफ सफाई करनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे  भारत से  कहा है कि अपने आस पास के मंदिरो को साफ करें  और दीपक जलाए, इससे मंदिर पवित्र होता है। राक्षस  भागेगा और  रावण की मृत्यु होगी। अपने जीवन के राक्षस को भगाना है, इसलिए प्रभु  श्रीराम के नाम का दीपक अपने घरों में जरूर जलाए।' 
Manoj Bajpayee: 'मसाला फिल्मों से मनोज को नहीं है कोई परहेज', कमर्शियल मूवी से दूरी की एक्टर ने बताई यह वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha: Ravi Kishan song Ayodhya ke Shriram lanched gorakhpur mp was excited on occasion
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस अवसर पर रवि किशन ने विपक्षी पार्टियों के अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न शामिल होने के बारे में भी बात की। रवि किशन ने कहा, 'राजनीतिक गलियारा बहुत छोटा है, वहां कोई छींक भी मारता है, तो पता चल जाता है। प्रभु श्रीराम ने उनको वनवास में भेज दिया है। पीएम मोदी ने इतना विकास किया कि राजनीति का चेहरा ही बदल गया है। अब भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति हो रही है।'
तीनों खान को अपनी कॉप्स टीम में जल्द शामिल करेंगे रोहित! बोले- पूरी इंडस्ट्री को कॉप बना दूंगा

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha: Ravi Kishan song Ayodhya ke Shriram lanched gorakhpur mp was excited on occasion
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

म्यूजिक वीडियो 'अयोध्या के श्रीराम' की लॉन्चिंग के दौरान इस बात की चर्चा छिड़ी कि मंदिर का निर्माण सरकार के पैसे से हो रहा है। रवि किशन ने कहा, 'मंदिर निर्माण में भारत सरकार, राज्य सरकार या भाजपा का पैसा नहीं लगा है। भव्य मंदिर का निर्माण चंदे से हो रहा है जिसे राम भक्तों ने दिया है।' म्यूजिक वीडियो की लॉन्चिंग के तुरंत बाद रवि किशन कार्यक्रम से निकल गए। इस समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की सूची में अभिनेता गोविंदा और सोनू सूद का भी नाम शामिल था, लेकिन दोनों सितारे नहीं नजर आए। 
Sidharth Malhotra: 'पुलिस सेवा देश की सबसे कठिन नौकरी', 'इंडियन पुलिस फोर्स' में अपने किरदार पर बोले सिद्धार्थ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed