बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह अक्षय कुमार की चौथी फिल्म है। दिवाली से दूसरे दिन रिलीज हुई ‘राम सेतु’ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में सफल साबित नहीं हो रही है। ओपनिंग डे के बाद से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, अब तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को फिल्म ने कितनी कमाई की...
Ram Setu Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन अक्षय की ‘राम सेतु’ को लगा झटका, कमाई में आई करोड़ों की गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘राम सेतु’ ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत की थी, जिसमें हिंदी में 15.2 करोड़, तमिल में एक लाख और तेलुगू में चार लाख का कलेक्शन हुआ था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 11.4 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें हिंदी में 11.38 करोड़, तमिल में एक लाख और तेलुगू में एक लाख का कारोबार हुआ। ऐसे में फिल्म साउथ में अच्छा प्रदर्शन करती नजर नहीं आ रही है।
Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे के निशाने पर आए 'झलक दिखला जा' के जज करण जौहर, बोलीं- आप क्या ऑस्कर देने वाले हो
वहीं, अब तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसमें और भी कमी आई है।शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को फिल्म ने 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 34.45 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि अक्षय कुमार की 'राम सेतु' को करीब तीन हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
Yashoda Trailer: सस्पेंस से भरपूर है सामंथा की फिल्म 'यशोदा' का ट्रेलर, दमदार एक्शन करती दिखीं एक्ट्रेस
अभिषेक शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित ‘राम सेतु’ को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा, शुभम, सत्य देव, और नासिर शामिल हैं। अभिषेक शर्मा 'राम सेतु' से पहले 2020 में आई ‘सूरज पर मंगल भारी’ का निर्देशन कर चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी।
Merry Christmas: क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी कटरीना की फिल्म, अगले साल 20 साल पूरे होने के जश्न की तैयारी