फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shailesh Lodha: तारक मेहता शो छोड़ने पर शैलेश लोढ़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ तो मजबूरियां रही होंगी...

Thu, 27 Oct 2022 10:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Oct 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Shailesh Lodha talks about why he quit Taarak mehta ka ooltah Chashmah Show in Recent interview
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में शैलेश लोढ़ा अहम रोल में नजर आते थे। उनके किरदार को लोग काफी पसंद किया करते थे। लंबे समय तक इस रोल को निभाने के बाद जब उन्होंने यह शो छोड़ा तक फैंस को गहरा झटका लगा था। हालांकि अब शो में उन्हें सचिन श्रॉफ ने रिप्लेस कर दिया है लेकिन फैंस को आज भी उनकी कमी का एहसास होता है। 


Thank God Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'थैंक गॉड' की हालत खराब, दर्शकों के लिए तरस रही फिल्म

Shailesh Lodha talks about why he quit Taarak mehta ka ooltah Chashmah Show in Recent interview
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो को छोड़ने के बाद शैलेश ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हालांकि अब उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की। हालांकि शो छोड़ने की असल वजह उन्होंने शेर के जरिए बताने की कोशिश की। बातचीत के दौरान जब उनसे शो से जुड़ा सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि वह 14 साल से इस शो से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे। 
Har Har Mahadev: एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने दी शरद केलकर की 'हर हर महादेव' को आवाज, देखें वायरल वीडियो

Shailesh Lodha talks about why he quit Taarak mehta ka ooltah Chashmah Show in Recent interview
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि भारतीय बहुत भावुक होते हैं। मैं अपने आपको सेंटिमेंटल फूल कहता हूं। वहीं, जब उनसे शो को छोड़ने के पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने मशहूर शेयर पढ़ते हुए कहा, 'कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सही समय आने पर वह इसके पीछे की वजह बताएंगे।
Social Media: ईरान की ‘जॉम्बी’ एंजेलिना जोली ने दिखाया अपना असली चेहरा, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Shailesh Lodha talks about why he quit Taarak mehta ka ooltah Chashmah Show in Recent interview
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इन दिनों तारक मेहता का रोल सचिन श्रॉफ निभा रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह इस किरदार को अच्छे से निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जिस तरह पानी में शक्कर स्वादानुसार घुल जाता है वैसे ही मैं इस किरदार के साथ पूरा न्याय करने की कोशिश करूंगा।
Photos of the Day: बैकलेस ड्रेस में मौनी ने किया घायल और रकुल का धाकड़ अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed