{"_id":"63614139e6bb412ea0057caf","slug":"ram-setu-box-office-collection-day-8-akshay-kumar-jacquelin-fernandez-nushrat-bharucha-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Setu Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी राम सेतु? बजट निकालना भी हो रहा मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ram Setu Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी राम सेतु? बजट निकालना भी हो रहा मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
राम सेतु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवाली के खास अवसर पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन इतने दिनों में लगातार फिल्म की कमाई का आंकड़ा गिरता जा रहा है। वैसे तो अक्षय कुमार की हर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए जानी जाती है। लेकिन शायद साल 2020 अक्षय कुमार के लिए खास नहीं है, क्योंकि उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है।
2 of 4
राम सेतु
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, लेकिन तीनों ही फिल्में फ्लॉप रही हैं। वहीं 25 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की राम सेतु को लेकर मेकर्स को उम्मीद थी कि इस फिल्म को छुट्टी का फायदा मिलेगा। लेकिन राम सेतु को न तो दिवाली की छुट्टी का कोई फायदा मिला है, न ही भाई दूज और न तो वीकएंड का। लगातार फिल्म का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है।
राम सेतु ने बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। वहीं बीते शनिवार को इस फिल्म ने 7.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, इसके बाद रविवार को राम सेतु ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंडे टेस्ट में भी राम सेतु फेल हो गई थी और इसने तीन करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं मंगलवार को राम सेतु ने 2.90 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 61.90 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राम सेतु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि फिल्म 'राम सेतु' के निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं। फिल्म को तीन हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।