{"_id":"5e3223608ebc3e4ade212a3f","slug":"ramaiya-vastavaiya-actor-girish-kumar-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो फिल्मों के बाद कहां गायब हो गया ये एक्टर, 'रमैया वस्तावैया' से बॉलीवुड पर छाया था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो फिल्मों के बाद कहां गायब हो गया ये एक्टर, 'रमैया वस्तावैया' से बॉलीवुड पर छाया था
मुंबई की हवा की रुख समझना आसान थोड़ी है। जो इसके साथ नहीं बहता वो उड़कर कहीं और चला जाता है। इस मायानगरी में रोज हजारों सपने सितारा बनने पहुंचते हैं लेकिन इनमें से किसी एक की ही किस्मत में चमकना लिखा होता। फर्क नहीं पड़ता कि आपके ऊपर हाथ किसका है। गुमनाम चेहरों किताब तो पलट कर तो देखिए आपको एक तस्वीर गिरीश कुमार की भी मिलेगी।
2 of 4
Girish Kumar
ये नाम तो अब शायद आपकी याददाश्त से कब का उतर गया होगा। लेकिन जैसे ही आपसे कहा जाए कि वो फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ वाला एक्टर, जो पहली ही फिल्म से लोगों की नजरों में चढ़ गया था, आप कहेंगे कि याद है उसका चेहरा... लेकिन कहां है वो इन दिनों। तो जवाब है, यहीं। बस आज जन्मदिन पर एक बार फिर से याद आए हैं गिरीश कुमार।
3 of 4
Girish Kumar
गिरीश कुमार का जन्म 30 जनवरी 1989 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता कुमार एस तौरानी टिप्स एंटरटेनमेंट कंपनी के डायरेक्टर हैं, जो कई फिल्मों को निर्माता भी हैं। गिरीश ने अपने पिता की फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उनके अपोजिट थीं श्रुति हासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Girish Kumar
साल 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म को खास सफलता नहीं मिली। खासकर फिल्म क्रिटिक्स को ये पसंद नहीं आई। ये तो गिरीश की पहली कोशिश थी। दूसरी कोशिश उन्होंने साल 2016 में फिल्म 'लवशुदा' के साथ की। इस फिल्म को पहले से ज्यादा बुरा रिस्पांस मिला। गिरीश का करियर इन दो फिल्मों तक ही सिमट कर रह गया। कई बार खबरें आती रहीं कि वो एक बार फिर वापसी करेंगे, लेकिन अभी तक इनकी कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली। फिलहाल गिरीश टिप्स कंपनी में ही मैनेजर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।