{"_id":"5e3212db8ebc3e4af233d10b","slug":"taapsee-pannu-shares-when-she-was-molested-in-gurudwara","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब गुरुद्वारे में तापसी से छेड़छाड़ करने लगा शख्स, एक्ट्रेस का ये जवाब जिंदगीभर नहीं भूलेगा मनचला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब गुरुद्वारे में तापसी से छेड़छाड़ करने लगा शख्स, एक्ट्रेस का ये जवाब जिंदगीभर नहीं भूलेगा मनचला
बिदांस, बोल्ड और बेबाक, ये तीनों शब्द किसी एक अभिनेत्री पर एक साथ फिट बैठते हैं तो उनका नाम है तापसी पन्नू। शानदार एक्टिंग और बेहतरीन फिल्मों के अलावा तापसी के पास एक और जो चीज है वो है 'गलत न सह पाने की क्षमता'। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में तापसी ने बताया कि कैसे उनके साथ गुरुद्वारे में छेड़छाड़ हुई जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया।
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : amar ujala, mumbai
तापसी पन्नू, करीना कपूर के शो में पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने अपनी निजी को लेकर बातचीत की। तापसी ने बताया, 'गुरुपर्व के मौके पर हम गुरुद्वारा जाया करते थे और मुझे याद है यहां खाने के स्टॉल होते थे जो बाहर खड़े लोगों को खाना खिलाते थे। इस जगह इतनी भीड़भाड़ होती थी कि लोग एक दूसरे से ठकरा जाते थे। मेरे साथ पहले भी कई अजीब वाक्ये हो चुके थे और मुझे लग रहा था कि मैं इतनी भीड़ में जा रही हूं तो ऐसा कुछ होगा ही।'
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : amar ujala, mumbai
तापसी ने आगे कहा, 'मैं दिमागी तौर पर इसके लिए तैयार थी और मुझे अहसास हुआ था कि कोई आदमी पीछे की तरफ मुझे छूने की कोशिश कर रहा है। तभी मुझे फिर से ऐसा ही महसूस हुआ। मैंने तुरंत इसका जवाब दिया। मैंने उस लड़के की उंगली मोड़ दी और जल्दी से वहां से निकल गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तापसी पन्नू ने ये किस्सा साल 2016 में भी शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे वह बस और बाजार में लोगों की गंदी नजर और नीयत का शिकार होती थीं। दिल्ली में छेड़छाड़ और फर्जी फोन आना तकरीबन रोज की बात थी।
विज्ञापन
5 of 5
taapsee pannu
- फोटो : Social Media
तापसी ने यह भी बताया था कि उनके माता-पिता ने उनके पहनावे को लेकर सवाल भी करते थे। उनके पिता काफी गुस्सा किया करते थे और इससे उन्हें लगता था कि उन्होंने कुछ गलत किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।