बॉलीवुड सितारे का महंगी कार के लिए प्यार जगजाहिर है। अभिनेता रणबीर कपूर को भी गाड़ियों का शौक है। एनिमल के ब्लॉकबस्ट हो जाने के बाद उन्होंने खुद को बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी कार गिफ्ट की है। हाल ही में उन्हें इस कार में मुंबई की सड़कों पर देखा गया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी मौजूद थीं। रणबीर की नील रंग की है जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Ranbir Kapoor: नई कार में आलिया भट्ट के साथ नजर आए रणबीर कपूर, पैपराजी से मजाक में कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की रात अभिनेता को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के घर से निकलते देखा गया। काली शर्ट में रणबीर काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, आलिया लाल, स्ट्रैपी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। घर से बाहर निकलते ही पैपराजी ने अभिनेता की कार को घेर लिया और फोटो क्लिक करने लगे।
इसके बाद रणबीर पैपराजी से मजाक में अंदर आकर बैठने के लिए कहते हुए भी नजर आए। सोशल मीडिया पर रणबीर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर की रामायण के निर्देशक नितेश तिवारी और ब्रह्मास्त्र 2 के निर्देशक और उनके सबसे खास दोस्त अयान मुखर्जी को भी उसी स्थान पर अलग-अलग कारों में जाते हुए देखा गया था।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल के अंत में रणबीर फिल्म एनिमल में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके फिल्म के बाद वे जल्द ही रामायण में नजर आने वाले हैं।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी करने वाले हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। नितेश हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए निर्देशक हैं। वे दंगल और छिछोरे जैसी फिल्में बना चुके हैं, जिसकी वजह से दर्शकों को उन्हें काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
Wai Shooting Location: चलिए आपको ले चलते हैं महाराष्ट्र के वई, मंदिर, घाट, तालाब देख काशी याद आ जाएगी