बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का नाम साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘वीडी 12’ से जुड़ गया है। दरअसल, अभिनेता ने इस फिल्म के लिए वॉयस ओवर दिया है। खास बात यह है कि रणबीर कपूर ने इस फिल्म के टीजर की रिकॉर्डिंग मुंबई में की जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
Ranbir Kapoor: विजय देवरकोंडा की 'वीडी 12' से जुड़ा रणबीर कपूर का नाम, फिल्म में देंगे ये खास योगदान
Ranbir Kapoor: विजय देवरकोंडा की फिल्म 'वीडी 12' की लंबे समय से चर्चा हो रही है। अब फिल्म से रणबीर कपूर का नाम भी जुड़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंडस्ट्री सूत्र ने इस बार में कहा, "विजय देवरकोंडा अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वीडी 12’ रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के टीजर के लिए रणबीर कपूर ने वॉयस ओवर दिया है, जिसकी रिकॉर्डिंग कल मुंबई में हुई।"
Salman Khan: ‘मुझे नींद नहीं आती…’, सलमान ने अरहान के पॉडकास्ट में जेल के दिनों की बताई दास्तां
फिल्म का टीजर 12 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा की भूमिका को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह है। विजय देवरकोंडा को आखिरी बार निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में विशिष्ट रोल में देखा गया था। फिल्म में उनकी भूमिका की खूब चर्चा हुई थी।
वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो वह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद रणबीर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी भी होंगी, जो माता सीता का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा रणबीर कपूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी दिखाई देंगे, जहां वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट और संजू के सह-कलाकार विकी कौशल के साथ काम करेंगे।
संबंधित वीडियो