कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। जल्द ही इसका चौथा चरण शुरू होने वाला है। लेकिन इस बीच देशभर में घरेलू हिंसा के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 95 फीसदी घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। कई बड़े सेलेब्स घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए महिलाओं को प्रेरित कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में टेलीविजन की 'सीता' दीपिका चिखलिया का नाम भी शामिल हो गया है।
लॉकडाउन में बढ़े घरेलू हिंसा के मामलों से परेशान टेलीविजन की 'सीता', वीडियो शेयर कर बोलीं- मदद करिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो कह रही हैं, 'आज मैं आपसे एक बात कहने जा रही हूं। यह कोई पेड प्रमोशन या एनजीओ द्वारा कोई बात नहीं है। बल्कि मैं अपने दिल से एक बात आपसे शेयर करना चाहती हूं। यह बात है घरेलू हिंसा की। जब से देश में लॉकडाउन जारी हुआ है, बहुत से ऐसे आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें कहा गया कि इस बीच घरेलू हिंसा के बहुत से मामले सामने आए हैं।'
दीपिका आगे कहती हैं, 'अगर आपके इर्द-गिर्द कोई भी ऐसी महिला मिले जो घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है तो उसकी मदद करिए। इसे अनदेखा मत करिएगा। गीता में कहा गया है कि हिंसा सहना भी उतना ही बड़ा अपराध है, जितना हिंसा करना। मैंने कुछ नंबर शेयर किए हैं। जिनमें फोन कर आप घरेलू हिंसा की शिकायत कर मदद मांग सकते हैं। ये समाज की जो बीमारी है, हम सबको अपने-अपने तरीके से दूर भगाना होगा।'
दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में राष्ट्रीय महिला आयोग का पता और टेलीफोन नंबर लिखा है। इससे पहले विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, फरहान अख्तर, करण जौहर सहित कई बड़े स्टार्स भी घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं से आवाज बुलंद करने को कह चुके हैं।
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
बता दें कि दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाया था। उनके किरदार को इतना पसंद किया गया कि वो दर्शकों को दिलों में जाकर बस गया। बीते दिनों रामायण के दोबारा प्रसारण से एक बार फिर रामायण के सभी किरदार लोगों की यादों में ताजा हो गए। इस शो ने टेलीविजन पर टीआरपी के कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।
Ali Zafar Birthday: शारीरिक शोषण के आरोपों के बाद टेलीविजन पर फूट-फूटकर रोया था ये अभिनेता