फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को रमेश तौरानी ने दिखाया 'आइना', नहीं बनेगा उनकी इस 100 करोड़ी फिल्म का सीक्वेल

Sat, 21 Jul 2018 06:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Ramesh Taurani quit from production of Race 4
सलमान खान, रमेश और रेमो

जिस फिल्म को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बताकर अखबारों में विज्ञापन छपे, वही 'रेस 3' सलमान खान के लिए सिरदर्द बन गई है। टेलीविजन शो 'दस का दम' भी रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। रेस सीरीज यानी बॉलीवुड की परफेक्ट एक्शन पैक्ड थ्रिलर, जिसमें खामियां ढूंढना मुश्किल है। मगर ये बात आप सिर्फ रेस सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट के लिए कह सकते हैं। क्योंकि 'रेस 3' में सैफ अली खान को बाहर करके ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान ने फिल्म में एंट्री की। दबंग के एंट्री करने का नतीजा क्या हुआ, यह हर काई जानता है। 


 

Ramesh Taurani quit from production of Race 4
RACE 3
सलमान के रेस सीरीज से जुड़ते ही लोगों की उम्मीदें ऐसी बढ़ीं कि मानो बॉक्स ऑफिस पर सैलाब आ जाएगा। ऐसा लगने लगा था कि यह फिल्म हिंदी की सभी क्लासिकल फिल्मों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लेगी। बहरहाल जब फिल्म रिलीज हुई, तो लोगों की नींद टूटी। फटा पोस्टर निकला हीरो की ये कहानी फटा पोस्टर निकला जीरो पर जाकर खत्म हुई। खैर फिल्म से ये उम्मीदें सिर्फ सलमान के फैंस को ही नहीं थी। बल्कि खुद सलमान खान और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी इसी कश्ती पर सवार थे। उन्हें भी फिल्म से आस थी कि ये फिल्म उन्हें ना सिर्फ इतिहास में महान का दर्जा दिलाएगी, बल्कि जमकर पैसे भी कमवाएगी। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये रखा गया था। 

 
Ramesh Taurani quit from production of Race 4
race 3
रमेश को 500 करोड़ कमाने की थी उम्मीद
मामले में असली पेंच तब फंसा जब सलमान खान ने फिल्म में अपनी हिस्सेदारी तय की। इसके बाद उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स को मुनाफे में हिस्सेदार बना लिया। और ये हिस्सा भी ऐसा कि फिल्म के बजट की भरपाई होने के बाद पहले जो रकम खड़ी होगी, वह सलमान खान की होगी। फिल्म के ओरीजनल प्रोड्यूसर रमेश तौरानी को अपना प्रोडक्शन हाउस चालू रखने की जरूरत थी और उनको उम्मीद थी कि फिल्म कम से कम 500 करोड़ तो कमाएगी ही। लेकिन फिल्म के अच्छा बिजनेस नहीं करने के कारण सलमान की यह मांग अब प्रोड्यूसर रमेश तौरानी को चुभने लगी है। फिल्म ने प्रोडक्शन कॉस्ट के मुकाबले नहीं के बराबर मुनाफा कमाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramesh Taurani quit from production of Race 4
Ramesh Taurani
सलमान की सीनाजोरी से चिढ़े तौरानी
फिल्म से जो भी थोड़ी बहुत कमाई हुई है उसका एक बड़ा हिस्सा शर्तों के तहत सलमान खान ले जा रहे हैं। रमेश तौरानी को यह बात गवारा नहीं है। सूत्रों की मानें तो जब रमेश तौरानी ने इस बारे में सलमान से बात की और अपना हिस्सा कम करने को कहा तो सलमान ने ऐसे करने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई। 

 
विज्ञापन
Ramesh Taurani quit from production of Race 4
सलमान खान
रमेश तौरानी अब सलमान खान के गिरते स्टारडम और ऊपर से इस सीनाजोरी से इतने नाराज हैं कि उन्होंने सलमान को 'रेस 4' में कास्ट ना करने का फैसला ले लिया है। यानी अब सलमान खान 'रेस 4' में नजर नहीं आएंगे। कहा ये भी जा रहा है कि 'रेस 3' के बाद 'रेस 4' के प्रोडक्शन को लेकर जो सुगबुगाहट शुरू हुई थी उसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। रमेश तौरानी सैफ अली खान को पहले ही नाराज कर चुके हैं। सलमान खान से उनका पंगा हो गया है। ऐसे में रेस सीरीज ही ठंडे बस्ते में चली जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed