पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी भारतीय अभिनेत्रियों पर विवादित बयान दिए जा रहे हैं। पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। वहीं, अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, उन्होंने अभिनेत्री नीना गुप्ता को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने नीना गुप्ता के साथ वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के रिश्तों को लेकर उनका मजाक उड़ाया। नीना और विवियन के रिश्ते पर दिए गए इस बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की प्रेम कहानी के बारे में...
Ramiz Raja: मां-पिता के लिए मसाबा ने पूर्व PAK क्रिकेटर को फटकारा, जानिए नीना गुप्ता-विव रिचर्ड्स की लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीना और विवियन की प्रेम कहानी के बारे में जानने से पहले आपको बताते हैं कि क्या है इस पूरे विवाद का मसला। दरअसल, पाकिस्तानी टीवी चैनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने नीना और विवियन रिचर्ड्स के रिश्तों को लेकर विवादित बयान दिया। महिला ने विवियन और नीना के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि जो खुद को समझती हैं मलिका-ए-आलिया, उनको मिलता है मिस्टर कालिया। महिला के इस बयान पर उनके पास बैठे रमीज राजा ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नीना की बेटी मसाबा गुप्ता ने रमीज राजा को उनकी मां का मजाक उड़ाने को लेकर खूब लताड़ा। उन्होंने कहा कि नेशनल टीवी पर रमीज राजा मेरी मां का मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसा तो होने नहीं दूंगी, यह अब भी मेरी लड़ाई है।
Ashlesha Thakur: जवान हो गई फैमिली मैन तिवारी जी की बिटिया, हीरो संग नैन मटक्का करने को सीख ली ये वाली भाषा
दरअसल, नीना का नाम मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ जुड़ा था। दोनों अफेयर की खबरें किसी से छुपी नहीं हैं। अभिनेत्री पहली मुलाकात में ही विवियन रिचर्ड्स को दिल दे बैठी थीं। वह विवियन के प्यार में इस कदर पागल थीं कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी थीं। नीना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में विवियन के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा बताया है। उन्होंने लिखा था कि वह बचपन से क्रिकेट की दीवानी थीं। जब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही थीं, तब उनकी मुलाकात क्रिकेटर विवियन से हुई। उस दौरान नीना 'बंटवारा' की शूटिंग कर रही थीं।
Jio Cinema: जियो सिनेमा एप पर अब बच्चों के मनोरंजन की भरमार, तीन हजार घंटे से बचपन होगा मालामाल
फिल्म की शूटिंग जयपुर में हो रही थी। उस दौरान एक बार वे जयपुर की महारानी के द्वारा आयोजित की गई पार्टी में शामिल होने गईं, जहां विवियन रिचर्ड्स भी अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। पार्टी में नीना की मुलाकात विवियन से हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। बातों ही बातों में नीना अपना दिल विवियन को दे बैठीं।
Bigg Boss 17: अंकिता-विक्की को नील और ऐश्वर्या ने बताया 'घटिया', मुनव्वर फारुकी पर लगाया पक्षपात का आरोप
नीना ने बताया था कि वे विवियन के व्यवहार से इस कदर प्रभावित हुईं कि उन्होंने लाइव टीवी पर ही अपने दिल की बात कह दी थी। वेस्टइंडीज की टीम दौरा पूरा करने के बाद लौट गई। विवियन और नीना के पास एक-दूसरे का नंबर तक नहीं था। नीना को लगा था कि अब उनकी मुलाकात विवियन से नहीं होगी। हालांकि, किस्मत ने उनका साथ दिया और दोनों की फिर मुलाकात हुई। एक बार नीना दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रही थीं, तब वे दोबारा विवियन से मिली और यहां से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। दोनों ने अपनी दोस्ती के रिश्ते में आगे बढ़ाते हुए एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।
The Freelancer- The Conclusion: द फ्रीलांसर के अगले पार्ट का मोशन पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी एलान