फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीड़ में खो गया रामसे बंधुओं का 'दरिंदा', कभी 'सामरी' को देख खौफ से थर्रा जाते थे लोग

Wed, 18 Sep 2019 07:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Sep 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Ramsay Brothers Horror Movie Ghost Samri aka Anirudh Ajay Agarwal Then and now
Samri - फोटो : social media

रामसे बंधुओं की फिल्मों में 'दरिंदे' हमेशा फिल्म का सबसे शानदार किरदार रहे। उन्होंने अपनी सभी फिल्मों में इस एक किरदार के साथ कोई समझौता नहीं किया। रामसे बंधुओं के लिए इस दरिंदे के किरदार के लिए अनिरुद्ध अग्रवाल से बेहतर कोई नहीं था। अनिरुद्ध अग्रवाल ने बेशक रामसे बंधुओं की सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया और उनमें से दो में दरिंदे का किरदार निभाया लेकिन उनके द्वारा निभाया गया किरदार अमर है। अनिरुद्ध ने The Jungle Book (1994) और Such a Long Journey (1998) जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

Ramsay Brothers Horror Movie Ghost Samri aka Anirudh Ajay Agarwal Then and now
Samri - फोटो : social media

जब भी हिंदी फिल्मों के सबसे खतरनाक दरिंदे की बात होगी सामरी उर्फ अनिरुद्ध अग्रवाल का नाम पहले आएगा। लंबी कद काठी का वो खूंखार दरिंदा जिसे फिल्मों में ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती थी। ये वही दरिंदा था जिसने  उन पुराने सिंगल स्क्रीन थियेटरों में दर्शकों की चीखें निकाल दीं, खड़े-खड़े बेहोश होने पर मजबूर कर दिया। रामसे बंधुओं पर बात करते हुए अनिरुद्ध ने कहा था- वो लोग ज्यादा पैसे नहीं देते थे क्योंकि उनकी फिल्मों का बजट कम होता था लेकिन वो लोग समय से पैसे देते थे। हम सब एक परिवार की तरह एक साथ खाते-पीते और रहते थे।

Ramsay Brothers Horror Movie Ghost Samri aka Anirudh Ajay Agarwal Then and now
Samri - फोटो : social media

इंजीनियर छोड़ बने दरिंदे
1949 में जन्मे अनिरुद्ध देहरादून के एक सामान्य परिवार में पले बढ़े। साल 1974 में उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया और नौकरी करने लग गए। लेकिन उनका मन एक्टिंग करने को बेताब रहता था। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिरुद्ध एक बार बीमार थे और दफ्तर से छुट्टी ली थी तभी उनसे किसी ने रामसे बंधुओं से मिलने को कहा। अनिरुद्ध भी उठकर मिलने चल दिए। अनिरुद्ध ने बीबीसी से बातचीत में कहा था- 'जब रामसे बंधुओं ने मुझे पुराना मंदिर ऑफर की तो मैंने नौकरी छोड़ दी। मैं एक्टर बनना चाहता था और यही मौका था। मैंने इसे झटक लिया। फिल्मों में मेरी रुचि थी तो मुझे लगा कि मुझे और मौके मिलेंगे। मैंने करियर बदल लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramsay Brothers Horror Movie Ghost Samri aka Anirudh Ajay Agarwal Then and now
रामसे ब्रदर्स - फोटो : social media

रामसे बंधुओं के साथ अनिरुद्ध ने एक के बाद एक दो-तीन फिल्में कीं। पुराना मंदिर सुपरहिट हो गई लोग सामरी से खौफ खाने लगे। इसके बाद अग्रवाल 1990 में रामसे की फिल्म बंद दरवाजा में दिखे। इस फिल्म ने भी जबरदस्त कमाई की। लेकिन इसके बाद कुछ खास ऑफर न मिलता देख अनिरुद्ध फिर इंजीनियरिंग पेशे में चले गए।

विज्ञापन
Ramsay Brothers Horror Movie Ghost Samri aka Anirudh Ajay Agarwal Then and now
रामसे ब्रदर्स - फोटो : social media
हालांकि बीच-बीच में उन्हें कई हॉरर टीवी शोज में देखा गया। अनिरुद्ध आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विल्सन लुईस की हॉरर फिल्म 'मल्लिका' में नजर आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed