{"_id":"5d7c9f368ebc3e93c125fe42","slug":"ramya-krishnan-birthday-special-she-did-37-retakes-to-be-porn-star-in-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना के साथ राम्या के किसिंग सीन ने मचाई थी सनसनी, 'पॉर्न स्टार' बनने को लेने पड़े 37 रिटेक्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना के साथ राम्या के किसिंग सीन ने मचाई थी सनसनी, 'पॉर्न स्टार' बनने को लेने पड़े 37 रिटेक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम्या कृष्णन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'बाहुबली' में राजमाता का किरदार निभाने वाली शिवगामी देवी ने वैसे तो कई हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पहचान 'बाहुबली' से ही मिली। शिवगामी का असली नाम राम्या कृष्णन है। राम्या अपना 49वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। राम्या महज 13 की उम्र में फिल्मों में आ चुकी थीं।
2 of 5
राम्या कृष्णन
- फोटो : social media
1998 में आई डेविड धवन की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में राम्या अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ नजर आई थीं। इसी साल राम्या की एक और फिल्म रिलीज हुई 'वजूद'। इसमें उनके साथ नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित कास्ट हुए थे। इस फिल्म में नाना पाटेकर और राम्या के किसिंग सीन सीन ने काफी चर्चा बटोरी थी। राम्या ने अपने से बड़े स्टार से साथ बड़ी बेबाकी से किसिंग सीन दिया था।
3 of 5
राम्या कृष्णन
- फोटो : instagram
राम्या ने शाहरुख के साथ फिल्म 'चाहत' में रोमांस किया था। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट पूजा भट्ट थीं। फिल्म का गाना 'दिल की तनहाई' सुपरहिट हुआ था। इस फिल्म में राम्या को बहुत पसंद किया गया था। राम्या के लाइफस्टाइल की बात करें तो उनके पास मर्सिडीज बेंज एस350 जैसी कई लग्जरी कार है। राम्या फिलहाल अपने परिवार के साथ चेन्नई के इंजमबक्कम में रहती हैं। यहीं उनका बंगला है। साल 2012 में राम्या की मेड ने करीब 10 लाख रुपए की गोल्ड ज्वैलरी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम्या कृष्णनन
- फोटो : instagram
साल 2003 में राम्या ने तेलुगु फिल्ममेकर कृष्णा वामसी से शादी की। उनका एक बेटा है। अपने फिल्मी करियर में राम्या कई बड़े बॉलीवड़ स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। राम्या के हीरो में शाहरुख खान, विनोद खन्ना, नाना पाटेकर और अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
राम्या कृष्णन
- फोटो : social media
राम्या इसी साल तमिल भाषा की फिल्म 'सुपर डीलक्स' में नजर आई थीं। फिल्म में राम्या ने एक अधेड़ उम्र की महिला, जो पॉर्नस्टार है का किरदार निभाया था। फिल्म को त्यागराजन कुमारराज ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर कुमारराजा की वजह से राम्या को एक खास सीन के लिए 2 दिनों में 37 बार टेक लेने पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।