{"_id":"5d7b41708ebc3e93bc1992f0","slug":"ajay-devgn-son-yug-birthday-kajol-share-wishes-and-share-a-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर छाया अजय देवगन का 9 साल का बेटा युग, इस खास वजह से पूरा बॉलीवुड दे रहा बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंटरनेट पर छाया अजय देवगन का 9 साल का बेटा युग, इस खास वजह से पूरा बॉलीवुड दे रहा बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन और काजोल अपने करियर के साथ शादीशुदा जिंदगी को भी एंजॉय कर रहे हैं । इस कपल के दो बच्चे निसा और युग हैं । आज युग का बर्थडे है और वो 9 साल के हो गए हैं । इस मौके पर काजोल और अजय देवगन ने बेटे को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है ।
2 of 5
Ajay Devgn, Kajol and Yug
- फोटो : twitter
काजोल ने एक डबस्मैश वीडियो शेयर किया । उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब तुम 3 साल के थे तो सबकुछ बहुत अच्छा था, जब 9 साल के हुए तो और भी ज्यादा अच्छा है । हैप्पी बर्थडे युग' । काजोल के पोस्ट पर युग की मौसी तनीषा मुखर्जी ने भी कमेंट किया ।
तनीषा ने लिखा, 'मेरे क्यूटी, तुम कैसे हो ।' वहीं दीया मिर्जा ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे युग' । दिव्या दत्ता और अमृता अरोड़ा ने भी युग को बर्थडे की बधाई दी । अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बेटे युग को जन्मदिन की बधाई दी है । उन्होंने युग के साथ गुरुद्वारे की एक फोटो शेयर की ।
अजय ने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हें बड़ा होते हुए देखना बहुत सुखद है । ये कभी खत्म नहीं हो सकता ।' इस फोटो पर भी तनीषा ने लिखा- 'ये तस्वीर बहुत अच्छी है' । इससे पहले काजोल ने बेटे के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'जन्मदिन वाला हफ्ता शुरू हो चुका है ।'
विज्ञापन
5 of 5
ajay devgn, yug
- फोटो : social media
काजोल और अजय देवगन ने हाल ही में फिल्म 'यू मी और हम' के 9 साल बाद फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी हिंदी सिनेमा की उन जोड़ियों में गिनी जाती है जो ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह हिट है। दोनों के बीच के रिश्तों की अक्सर मिसाल भी दी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।