फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rana Daggubati Birthday: 'भल्लालदेव' बनने के लिए रोज 40 अंडे और 8 बार खाना खाते थे राणा दग्गुबाती, सिर्फ एक आंख से ही देखते हैं

Tue, 14 Dec 2021 09:04 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 14 Dec 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
Rana Daggubati Birthday Special here are some unknown facts about Rana Daggubati
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'बाहुबली' में भल्लाल देव की यादगार भूमिका निभाने वाले राणा दग्गुबाती का आज जन्मदिन है। आज राणा का 37वां जन्मदिन है। राणा दग्गुबाती का जन्म 14 दिसंबर 1984 को हुआ। राणा साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। अभिनेता होने के साथ साथ राणा एक अच्छे फोटोग्राफर भी हैं। उनके पिता डी सुरेश बाबू तेलुगु सिनेमा के निर्देशक हैं।

Rana Daggubati Birthday Special here are some unknown facts about Rana Daggubati
राणा डग्गुबाती - फोटो : अमर उजाला

एक आंख से नहीं देख पाते राणा
दरअसल राणा अपने दाएं आंख से देख नहीं सकते हैं। उन्हें दायां आंख बचपन में किसी ने डोनेट किया था लेकिन उसमें रोशनी कभी नहीं रही। एक शो के दौरान राणा ने बताया था, 'मैं दाएं आंख से देख नहीं सकता। मैं सिर्फ अपने बाएं आंख से देखता हूं। अगर मैं अपना बायां आंख बंद कर लूं तो मुझे कुछ दिखाई नहीं देगा।

Rana Daggubati Birthday Special here are some unknown facts about Rana Daggubati
rana daggubati - फोटो : Social Media

लीडर फिल्म से किया डेब्यू
राणा ने कोणिक इंस्टीयूट ऑफ इमेजिंग एंड टेक्नोलॉजी से फोटोग्राफी का कोर्स किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने चेन्नई में कई डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापन को डायरेक्ट किया। फिर वो हैदराबाद आकर अपने पिता का प्रोडक्शन हाउस संभालने लगे। राणा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी 'लीडर' से की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rana Daggubati Birthday Special here are some unknown facts about Rana Daggubati
rana daggubati - फोटो : social media

राणा अभिनेता कमल हासन और श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन हैं। 'बाहुबली' में अपने करिदार के लिए अभिनेता ने कमल हासन की फिल्म नायकन से प्रेरणा ली थी। इसके बाद उन्होंने कई तमिल फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म बाहुबली से राणा ने एक ऊंची उड़ान भरी। राणा समाजसेवा के लिए भी जाने जाते हैं।

 

विज्ञापन
Rana Daggubati Birthday Special here are some unknown facts about Rana Daggubati
Rana Daggubati - फोटो : Instagram

फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन 100 किलो तक कर लिया था। इसके लिए उन्होंने जिम में कई घंटे बिताए। राणा को दिनभर में 40 अंडे खाने होते थे। इसके अलावा उन्हें हर दो घंटे में कुछ ना कुछ खाना होता था। राणा ने अपनी फिजिक के लिए एक स्पेशल ट्रेनर भी रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed