{"_id":"5df202048ebc3e87c0696fcb","slug":"rana-daggubati-says-hiranyakashyap-would-be-bigger-than-baahubali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' से भी ज्यादा भव्य होगी फिल्म 'हिरण्यकश्यप', राणा दग्गुबाती ने बताया- '180 करोड़ होगा बजट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' से भी ज्यादा भव्य होगी फिल्म 'हिरण्यकश्यप', राणा दग्गुबाती ने बताया- '180 करोड़ होगा बजट'
मुंबई ब्यूरो
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rana daggubati
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'बाहुबली' से हिंदी सिनेमा के दर्शकों से लेकर पूरे देश में मशहूर हुए राणा दग्गुबाती 'बाहुबली' से भी अधिक भव्य फिल्म लाने की तैयारी कर रहे हैं। राणा की इस फिल्म का नाम 'हिरण्यकश्यप' है, जिसे उनके पिता सुरेश बाबू प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म की घोषणा करीब दो साल पहले की गई थी, हालांकि बाद में इस फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
2 of 5
rana daggubati
- फोटो : social media
इसके बाद से ही यह अनुमान लगने लगा कि यह फिल्म बंद हो चुकी है। हालांकि इन सभी बातों पर राणा दग्गुबाती ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म को लेकर किसी तरह की देरी नहीं हो रही है। फिल्म में हम नई तकनीक का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।
3 of 5
rana daggubati
दग्गुबाती ने अपने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को लेकर बताया, 'इसमें कोई देरी नहीं है। हम फिल्म में नई तकनीकों का इस्तेमाल करने वाले हैं। ये फिल्म वर्चुअल रियलटी सेट्स (आभासी वास्तविक सेट) के साथ बनने वाली है और इसमें ऐसे दृश्य देखने को मिलेंगे जो वीडियो गेम में देखने को मिलते हैं। ऐसी तकनीक के साथ हम फिल्म की शूटिंग के वक्त भी इसे डिजिटली देख सकेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rana Daggubati
राणा दग्गुबाती ने आगे कहा, 'यह तकनीक देश में पहली बार इस्तेमाल की जा रही है। हम इसके लिए एक 3डी स्कैनिंग कंपनी से भी हाथ मिला रहे हैं। हमारे अनुसार इसका अंतिम परिणाम काफी शानदार होने वाला है। ऐसा हमने पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया है। फिल्म शुरू करने से पहले इसके प्री प्रोडक्शन पर काफी काम करना है, इस वजह से अगले सात-आठ महीने में शूटिंग शुरू हो सकती है।'
विज्ञापन
5 of 5
राणा दग्गुबाती
'हिरण्यकश्यप' के 'बाहुबली' से तुलना के बारे में राणा दग्गुबाती ने बताया, 'हम इस फिल्म को बाहुबली से भी बेहतर बनाना चाहते हैं। यह फिल्म 180 करोड़ के बजट से बनाए जाने की चर्चा है। गौरतलब है कि 'बाहुबली' में राणा ने भल्लालदेव का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।