फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flashback: ऋषि कपूर के प्यार में इस कदर पागल थीं नीतू, बीच शूटिंग में चली गईं थी मुंबई, अमिताभ को बिना हीरोइन चलाना पड़ा था काम

Wed, 13 Apr 2022 03:57 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 13 Apr 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding flashback Neetu Kapoor came back to Mumbai after leaving shooting for Rishi Kapoor
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। मेहंदी सेरेमनी के लिए कपूर और भट्ट परिवार आरके हाउस पहुंच गया है। इस दौरान करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर को आरके हाउस के बाहर स्पॉट किया गया। कपूर परिवार के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। खास सिर्फ इसलिए नहीं कि आज मेहंदी सेरेमनी हो रही है, बल्कि ये दिन खास इसलिए भी है क्योंकि 13 अप्रैल को ही ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सगाई हुई थी। नीतू कपूर ने सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए आज के दिन को याद किया है। 

Ranbir Alia Wedding flashback Neetu Kapoor came back to Mumbai after leaving shooting for Rishi Kapoor
नीतू कपूर, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऋषि कपूर, नीतू कपूर को सगाई की अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा- बैसाखी के दिन की यादें। 13 अप्रैल 1979 को 43 साल पहले हमारी सगाई हुई थी। इसीलिए रणबीर और आलिया की शादी के मांगलिक कार्यक्रमों के लिए आज का दिन चुना गया है।

Ranbir Alia Wedding flashback Neetu Kapoor came back to Mumbai after leaving shooting for Rishi Kapoor
फिल्म याराना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

नीतू और ऋषि की शादी फिल्म 'याराना' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा है। ये उन दिनों की बात है जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह का रोमांस अपनी बुलंदियों पर था। फिल्म ‘याराना’ की शूटिंग के दौरान नीतू सिंह को एक गाने की शूटिंग के लिए कोलकाता जाना पड़ा। वहां के नेताजी सुभाष इनडोर स्टेडियम में फिल्म के गाने की शूटिंग थी और नीतू सिंह को ऋषि कपूर की बहुत याद आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding flashback Neetu Kapoor came back to Mumbai after leaving shooting for Rishi Kapoor
फिल्म याराना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

नीतू, ऋषि कपूर को फोन करना चाहती थीं, लेकिन फोन मिल नहीं रहा था, इस वजह से उनका काम में मन नहीं लग रहा था। अमिताभ बच्चन ने जब यह देखा तो उन्होंने नीतू के रोने की वजह पूछी। मामला पता चलने पर उन्होंने तुरंत नीतू को अगली ही फ्लाइट से मुंबई भेजने का इंतजाम कर दिया। अमिताभ ने कहा कि वह बिना हीरोइन के ही ये गाना शूट कर लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed