फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beast Twitter Review: विजय की फिल्म से निराश हुए फैंस, बोले- 'हिस्टोरिकल डिजास्टर'

Wed, 13 Apr 2022 02:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 13 Apr 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
Thalapathy Vijay Beast Twitter review fans disappointed with this action drama starring pooja hegde
बीस्ट फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म आज यानी 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म पहले से ही काफी चर्चाओं में रही है,  जिसकी वजह से विजय स्टारर इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। फैंस ने इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर अपने शुरुआती रिव्यू ट्विटर पर डालने भी शुरू कर दिए हैं। इस फिल्म का क्रेज देखने लायक है, जिसका असर सोशल मीडिया पर चल रहे इसके रिव्यूज से साफ पता लगाया जा सकता है। प्रीमियर और सुबह के शो देखने वाले फिल्म दर्शकों ने विजय स्टारर 'बीस्ट' के बारे में अपनी राय व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। आइए पढ़ते हैं कि फिल्म, दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में कितनी कामयाब हुई है।

Thalapathy Vijay Beast Twitter review fans disappointed with this action drama starring pooja hegde
बीस्ट - फोटो : social media

ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म?
ट्विटर पर फिल्म की समीक्षा देते हुए कईं लोग इसे 'ट्रू फीस्ट' बता रहे हैं। तो वहीं कुछ दर्शकों ने इसे अभी से ब्लॉकबस्टर का टैग दे दिया है। वह 'बीस्ट' को रेटिंग देने से भी नहीं चूके और इस 3.5 स्टार्स दे दिए।
 

Thalapathy Vijay Beast Twitter review fans disappointed with this action drama starring pooja hegde
जोसेफ विजय की फिल्म बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पहले हाफ की करी जा रही तारीफ
जहां एक तरफ दर्शक इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस इसके पहले हाफ को फिल्म की जान कह रहे हैं। पहले हाफ को कमाल बताते हुए वह लोग इसके दूसरे हाफ की बुराई कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalapathy Vijay Beast Twitter review fans disappointed with this action drama starring pooja hegde
बीस्ट फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को बताया 'हिस्टोरिकल डिजास्टर'
विजय की फैन फॉलोइंग होने के बावजूद कई फैंस को उनकी यह फिल्म बिलकुल पसंद नहीं आई। काफी दर्शकों को 'बीस्ट' प्रभावित करने से चूक गई और वह इसे 'हिस्टोरिकल डिजास्टर' बता रहे हैं।
 

विज्ञापन
Thalapathy Vijay Beast Twitter review fans disappointed with this action drama starring pooja hegde
बीस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बोरिंग के साथ बेकार है विलेन
एक फैन को 'बीस्ट' के कुछ एक्शन सीन्स और गानों के अलावा कुछ अच्छा नहीं लगा। उन्होंने इस फिल्म को बोरिंग का तमगा दे दिया। एक अन्य यूजर को इस फिल्म के विलेन में बिलकुल दम नहीं लगा, जिसकी वजह से उन्हें यह फिल्म पसंद नहीं आई।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed