फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: आलिया-रणबीर के लिए क्यों खास है 13 अप्रैल? पिता ऋषि कपूर से है खास कनेक्शन

Wed, 13 Apr 2022 02:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 13 Apr 2022 02:35 PM IST
विज्ञापन
Neetu kapoor shares throw back picture of her and rishi kapoor engagement from 13 april ahead of ranbir and alia wedding mehndi functions
आलिया-रणबीर की शादी से पहले नीतू कपूर ने साझा की अपनी सगाई की तस्वीर - फोटो : social media

इन दिनों हर तरफ अगर किसी चीज की चर्चा जोरों पर है, तो वो है, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी। बॉलीवुड के इस हॉट और एनरजेटिक कपल को शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए हर कोई सुपर एक्साइटेड है। आज से इन दोनों की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अब ऐसे में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को अपनी शादी के दिन याद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली नीतू कपूर ने अपनी और ऋषि कपूर की एक थ्रोबैक फोटो साझा कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 



 
Neetu kapoor shares throw back picture of her and rishi kapoor engagement from 13 april ahead of ranbir and alia wedding mehndi functions
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54

बैसाखी पर हुई थी नीतू और ऋषि की सगाई 
रणबीर और आलिया की शादी को लेकर रोज नई खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन नीतू कपूर अभी तक अपने बेटे की शादी पर चुप्पी साधे हुए है। इन सब अटकलों के बीच नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी-सी तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपनी सगाई की एक ब्लैक एंड वाइट फोटो साझा करते हुए लिखा "बैसाखी के दिन की यादें...इसी दिन आज से 43 साल पहले हमने 13 अप्रैल 1979 को सगाई की थी।"

Neetu kapoor shares throw back picture of her and rishi kapoor engagement from 13 april ahead of ranbir and alia wedding mehndi functions
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अंगूठ पहनाते दिखे ऋषि
साझा की गई इस तस्वीर में ऋषि कपूर सूट पहने बैठे हैं। उन्हें गले में माला पहने देखा जा सकता है और उनकी गोद में मिठाई रखी है। फोटो में नीतू कपूर को भी देखा जा सकता है, ऋषि नीतू को अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं। उन दोनों के पीछे परिवार के कुछ सदस्य भी बैठे नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu kapoor shares throw back picture of her and rishi kapoor engagement from 13 april ahead of ranbir and alia wedding mehndi functions
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस कर रहे कमेंट 
इस फोटो पर नीतू कपूर और ऋषि कपूर के फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन लोगों के साथ नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने माता-पिता के लिए प्यार दिखाया। एक फैन ने कमेंट किया, "कितनी प्यारी यादें लेकिन सच में आपको याद करता हूं चिंटू जी।" एक प्रशंसक ने अनुमान लगाते हुए लिखा कि आलिया और रणबीर भी इसी दिन सगाई कर रहे होंगे। उन्होंने लिखा, "इसी के साथ आज रणबीर और आलिया की सगाई हो जाएगी। बधाई हो नीतू जी।"

विज्ञापन
Neetu kapoor shares throw back picture of her and rishi kapoor engagement from 13 april ahead of ranbir and alia wedding mehndi functions
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आज शुरू होंगे वेडिंग फंक्शन्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से ही रणबीर-आलिया की शादी के फंक्शन्स शुरू कर दिए जाएंगे। दोनों परिवारों की मौजूदगी में लंच के बाद लगभग 2 बजे मेहंदी की रस्म शुरू होगी।कार्यक्रम में रणबीर और आलिया के कुछ खास दोस्तों के भी आने की उम्मीद है। गणेश पूजा और मेहंदी फंक्शन के साथ खास दोस्तों के लिए कॉकटेल पार्टी का भी आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये कार्यक्रम कृष्णा राज बंगले में होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed