जब से सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की शादी की खबरें आनी शुरू हुई हैं तब से फैंस उनके बारे में हर चीज जानने के लिए बेताब हैं। शादी की ड्रेस, घर, वेडिंग वेन्यू और शादी की थीम तक लोग सभी के बारे में जानना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया कल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसे में उनका वेडिंग वेन्यू कपूर खानदान का पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगलो हो सकता है। बता दें कि ये वही बंगला है जहां रणबीर के पिता ऋषि और नीतू कपूर की शादी हुई थी। तो चलिए आपको बताते हैं इस बंगले से जुड़ी कुछ खास बातें।
Ranbir Alia Wedding: 76 वर्षों में आर के कॉटेज से यूं बना आर के बंगलो, जहां रणबीर और आलिया ले सकते हैं सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
76 साल पहले बना था
हिंदी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर ने 1946 में इस बंगले को बनवाया था। इसी बंगले में राज कपूर के सभी बच्चों की शादी हुई है। ये ऐतिहासिक बंगला कपूर खानदान की सभी शादियों और अन्य इवेंट्स का गवाह रहा है। जब ये बंगला बनवाया गया था उस समय इसका नाम आरके कॉटेज था। बाद में ऋषि और नीतू कपूर की शादी के दौरान इसका नाम बदलकर आरके बंगलो कर दिया गया।
कहां स्थित है ये बंगला
ये बंगला मुंबई के सबसे रिहायशी इलाके पाली हिल में स्थित है। आरके बंगलो सबसे पुराने और खूबसूरत बंगले में से है। करीब तीन हजार स्कावयर फीट में फैले इस घर में राज कपूर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। बता दें कि ये बंगला आरके स्टूडियो के पीछे ही बना है।
करोड़ों में थी इसकी कीमत
साल 2006 में ऋषि कपूर इस बंगले को बेचना चाहते थे। ऋषि जी इस बंगले की जगह 15 मंजिला अपार्टमेंट बनवाना चाहते थे। तो 15 साल पहले इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई थी। लेकिन मां और बहन इसे बेचने के सख्त खिलाफ थीं। आज इसकी कीमत करीब 90 करोड़ रूपये है।
इन अभिनेताओं का बीता है बचपन
ये एक ऐसा ऐतिहासिक बंगला है, जिसने बॉलीवुड को सबसे ज्यादा स्टार्स दिए हैं। राज कपूर और कृष्णा कपूर के 5 बच्चों का जन्म भी यहीं हुआ है। इसी बंगले में ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर का बचपन बीता है।