{"_id":"625917cefac69351cd6ae53b","slug":"ranbir-alia-wedding-neetu-kapoor-remembers-rishi-kapoor-by-sharing-a-photo-with-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: नीतू कपूर को फिर आई ऋषि कपूर की याद, तस्वीर शेयर कर लिखा- आपकी इच्छा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia Wedding: नीतू कपूर को फिर आई ऋषि कपूर की याद, तस्वीर शेयर कर लिखा- आपकी इच्छा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शादी के बाद दोनों जैसे ही फोटोशूट के लिए मीडिया के सामने आए तो पैपराजी भी बहुत खुश हो गए। दोनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। इसके बाद दोनों के परिवार वाले और दोस्तों ने भी तस्वरें शेयर करके कपल के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शादी के बाद आलिया की सास नीतू कपूर ने भी बहू और बेटे को शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
2 of 4
नीतू कपूर, आलिया रणबीर
- फोटो : insta
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक और तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में नीतू अपने बेटे रणबीर के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ये फोटो कपूर साहब (ऋषि कपूर) को समर्पित है...आज आपकी इच्छा पूरी हो गई है। इस तस्वीर पर फैंस भी ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं श्योर हूं कि आपके प्रिय कपूर साहब बहुत खुश हो रहे होंगे। वहीं दूसरे ने लिखा- नीतू जी ऋषि सर बहुत खुश हो रहे होंगे और हम भी बहुत खुश हैं।
शादी के एक दिन पहले मेहंदी सेरेमनी के दौरान भी नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दोनों बहुत खुश नजर आ रही थीं। वीडियो में नीतू आलिया को बेस्ट और रिद्धिमा उन्हें क्यूट बता रही थीं। शादी के बाद भी नीतू मीडिया से बात करते हुए रणबीर और आलिया को आशीर्वाद दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करिश्मा और करीना कपूर
- फोटो : social media
रणबीर और आलिया की शादी में कपूर सिस्टर्स भी खूब सुर्खियों में रहीं। वह दोनों अपने भाई की शादी के हर फंक्शन को एंजॉय करती दिखीं। दोनों ने शादी की तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और भाभी आलिया का स्वागत किया। करिश्मा ने कहा- इस खूबसूरत कपल को बधाई। तो वहीं करीना ने लिखा- हमारे परिवार में स्वागत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।